{"_id":"6ae88d4a01f3748a6c0d1bdd","slug":"preparations-underway-to-intensify-the-agitation-for-the-vikas-nagar-news-c-39-1-sdrn1026-138178-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: ओपीएस बहाली के लिए आंदोलन तेज करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: ओपीएस बहाली के लिए आंदोलन तेज करने की तैयारी
Mon, 02 Nov 2026 06:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Mon, 02 Nov 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
- ब्लॉक कार्यकारिणियों के गठन और विस्तार पर हुई चर्चा
- सरकार ने जल्द निर्णय नहीं लिया तो वोट फॉर ओपीएस अभियान को करेंगे तेज
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन (एनओपीएस) उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष संतोष गडोही की अध्यक्षता में हुई। बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणियों के गठन और संगठन के विस्तार को लेकर चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर सरकार से जल्द निर्णय लेने की अपील करते हुए आंदोलन को तेज करने की रणनीति बनाई।
जिला सचिव विनोद मल्ल ने कहा कि संगठन के कार्यक्रमों को तेज गति देने की जरूरत है। यदि सरकार मांग पर शीघ्र निर्णय नहीं लेती है तो वोट फॉर ओपीएस अभियान का प्रचार-प्रसार तेज किया जाएगा। जिलाध्यक्ष संतोष गडोही ने कहा कि सरकार ने जल्द सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो संगठन पछवादून में बड़े कार्यक्रम के आयोजन के लिए बाध्य होगा। इससे पूर्व 16 सितंबर को प्रांतीय स्तर पर भी बड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। बैठक में पूर्व में आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा भी की गई।
उपाध्यक्ष विजय बडोनी, कोषाध्यक्ष रजनी रावत, प्रवक्ता विकास भट्ट, संगठन मंत्री सौरभ गुप्ता, संयुक्त मंत्री राकेश जोगिला और मीडिया प्रभारी विमल उनियाल ने अपने विचार रखे। बैठक में विकासनगर ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र चौहान, सुनीता रावत, संगीता डिमरी, रायपुर ब्लॉक अध्यक्ष, राखी बिष्ट, रुचि पैन्यूली, सहसपुर ब्लॉक अध्यक्ष, अरविंद थपलियाल सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।