{"_id":"69d92dde9c5acbb7b404c9f5","slug":"regular-flights-to-commence-from-dehradun-to-varanasi-prayagraj-and-ayodhya-union-minister-sends-letter-to-cm-2026-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए शुरू होगी नियमित उड़ान, केंद्रीय मंत्री ने सीएम को भेजा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: वाराणसी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए शुरू होगी नियमित उड़ान, केंद्रीय मंत्री ने सीएम को भेजा पत्र
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 10 Apr 2026 10:37 PM IST
विज्ञापन
सार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था।
- फोटो : Adobe stock
विज्ञापन
विस्तार
देहरादून से वाराणणी, प्रयागराज व अयोध्या के लिए नियमित उड़ान शुरू होंगी। केंद्रीय नागर विमान मंत्री राममोहन नायडू किंजरापु ने मुख्यमंत्री धामी को पत्र लिख कर इसकी जानकारी दी है। नई उड़ानों से पर्यटन व तीर्थाटन को बढ़ावा मिलेगा।
Trending Videos
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बीते दिनों केंद्रीय नागर विमानन मंत्री से देहरादून-वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था। केंद्रीय मंत्री ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया कि वर्तमान में देहरादून से अहमदाबाद, भुवनेश्वर, बैंगलौर, मुंबई, कोलकाता, दिल्ली, शमशाबाद, जयपुर, लखनउ, पुणे, कुल्लू के लिए इंडिगो, एलाइंस एअर, एअर इंडिया, एअर इंडिया एक्सप्रेस की प्रति सप्ताह आने-जाने की 254 उडानें संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि भारत में घरेलू विमानन क्षेत्र को नियंत्रणमुक्त कर दिया गया है। इसके तहत एयरलाइन अपने बेडे में किसी भी प्रकार के विमान को शामिल करने और वाणिज्यिक आधार पर संचालन मार्गो का चयन करने के लिए स्वतंत्र है।
Srinagar: संस्कृत शिक्षा परिषद की उत्तर मध्यमा परीक्षा का परिणाम जारी, सक्षम प्रसाद बने उत्तराखंड टॉपर
किसी भी हवाई अड्डे के लिए या हवाई अड्डे से हवाई सेवाओं को आरंभ करने या बढ़ाने का निर्णय संबंधित एयरलाइंस प्रचालकों पर निर्भर करता है। उन्होंने बताया है देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या उड़ान सेवा के अनुरोध का सभी घरेलू एयर लाइनों के साथ सांझा किया गया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में केंद्र सरकार राज्य हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए लगातार उत्तराखंड को सहयोग कर रही है। केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में हवाई सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। सरकार देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या के लिए नियमित हवाई सेवा शुरु करने के लिए प्रयासरत है। इससे राज्य के लोगों को वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या से सीधे संपर्क स्थापित हो सकेगा।-पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री
- पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री