फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rickshaw drivers protest at the Transport

Dehradun News: ई-रिक्शा चालकों का परिवहन विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन

Wed, 28 Oct 2026 05:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 28 Oct 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
rickshaw drivers protest at the Transport
- ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने और अन्य मांगों को लेकर सहायक संभागीय अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ई-रिक्शा चालकों ने बुधवार को ढालीपुर स्थित सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने ई-रिक्शा व्यवसाय में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त करने व औद्योगिक इकाइयों में स्थानीय लोडर वाहनों के उपयोग किए जाने की व्यवस्था बनाने की मांग की। उन्होंने अपनी मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर व श्रमिक नेता सुंदर थापा के संयुक्त नेतृत्व में पहुंचे ई-रिक्शा चालकों ने कहा कि ई-रिक्शा चालक दिन-रात रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग बड़ी संख्या में ई-रिक्शा खरीदकर उन्हें ठेके पर चलवा रहे हैं, जिससे उनकी रोजी रोटी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि ठेके पर रिक्शा चलाने वालों में नाबालिग बच्चे व बाहरी प्रदेशों से आए लोग भी शामिल हैं, जो ज्यादा पैसे कमाने के लालच में ओवरलोडिंग कर रहे हैं। ऐसी स्थिति को देखते हुए ई-रिक्शाओं में ठेकेदारी प्रथा को समाप्त किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

इसके अलावा उन्होंने कहा कि सेलाकुई, रामपुर, शंकरपुर-हकूमतपुर में स्थापित उद्योगों में प्रतिदिन छोटे लोडिंग वाहनों की आवश्यकता होती है। यहां दूसरे राज्यों से आने वाले वाहनों का उपयोग अधिक संख्या में किया जा रहा है। स्थानीय उद्योगों को लोकल वाहनों को प्राथमिकता देनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन में संजय कुमार, सतीश, महेश, सुरेश सिंह, समद, नौशाद, फिरोज, असलम, बबलू, राजपाल, सोनू, शहबान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed