{"_id":"6a5cbb82508c654d1501a311","slug":"rishikesh-allegations-of-assault-on-bjp-leaders-at-police-station-level-serious-charge-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rishikesh: कोतवाली में भाजपा नेताओं से मारपीट, मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rishikesh: कोतवाली में भाजपा नेताओं से मारपीट, मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
Sun, 19 Jul 2026 05:32 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 19 Jul 2026 05:32 PM IST
सार
भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच हुए विवाद में समझौता कराने कोतवाली पहुंचे भाजपा के वर्तमान मंडल अध्यक्ष और पूर्व मंडल अध्यक्ष ने कोतवाल पर थप्पड़ मारने और अभद्र व्यवहार करने का गंभीर आरोप लगाया है। घटना के बाद राजनीतिक गलियारों में भी मामला चर्चा का विषय बन गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, शनिवार को भाजपा से जुड़े दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामले की शिकायत पहले श्यामपुर चौकी पहुंची, लेकिन वहां समाधान नहीं होने पर दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच समझौते की बातचीत चल रही थी। इसी दौरान किसी बात पर माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि कोतवाल ने वहां मौजूद लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
Dehradun: लोन पास कराने के नाम पर रिश्वत मांगने वाला जालसाज सीबीआई के हत्थे चढ़ा, आगरा से किया गिरफ्तार
भाजपा नरेंद्र नगर मंडल अध्यक्ष साकेत ने आरोप लगाया कि परिचय देने के बावजूद कोतवाल ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। उन्होंने बताया कि वह वर्तमान में नरेंद्र नगर पालिका के सभासद भी हैं। वहीं, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अरविंद नेगी ने भी आरोप लगाया कि कोतवाल ने उनके साथ हाथापाई की। अरविंद नेगी की पत्नी मुनि की रेती नगर पालिका की सभासद हैं। घटना के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में नाराजगी है। मामले को लेकर पुलिस अधिकारियों से शिकायत किए जाने की तैयारी की जा रही है।