सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Nagar Nigam Board Meeting 200 Proposals Passed Including Urban Bus Service

Roorkee Nagar Nigam: बोर्ड बैठक में हंगामे के बाद चार समितियों का गठन, नगरीय बस सेवा समेत 200 प्रस्ताव पास

संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 31 Mar 2026 08:37 PM IST
विज्ञापन
सार

बोर्ड बैठक में निगम की ओर से दिए गए निर्माण प्रस्तावों पर पार्षदाें ने आपत्ति जताई कि उन्हें ही नहीं पता कि उनके वार्ड में कौन से काम कराए जा रहे हैं।

Roorkee Nagar Nigam Board Meeting 200 Proposals Passed Including Urban Bus Service
रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

नगर निगम बोर्ड की बैठक में चर्चा के दौरान शुरू में ही हंगामा हो गया। पार्षद वादे के अनुरूप समितियों का गठन करने की जिद पर अड़ गए। इसके बाद बैठक को आधे घंटे का अवकाश दिया गया। इस पर पार्षदों ने पर्ची डालकर टैक्स, स्वास्थ्य, बिजली और निर्माण समितियों का गठन किया और बाेर्ड ने इन्हें पास कर दिया।

Trending Videos


इसके अलावा बैठक में करीब 16 करोड़ के अनुमानित बजट के साथ ही 200 से अधिक प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिए गए। इस दौरान 32 सीटर नगरीय बस एवं 5 बैटरी कार के संचालन और सालियर में नए बस स्टैंड के निर्माण समेत कई बड़े प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोर्ड बैठक में निगम की ओर से दिए गए निर्माण प्रस्तावों पर पार्षदाें ने आपत्ति जताई कि उन्हें ही नहीं पता कि उनके वार्ड में कौन से काम कराए जा रहे हैं। ऐसे में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले स्थानीय पार्षदों की अनुमति लिए जाने की मांग की गई। सड़कों के गड्ढे भरने के प्रस्ताव का विरोध जताया गया। पार्षदों ने कहा कि पिछली बार केवल दो वार्ड में गड्ढे भरकर इतिश्री कर ली गई। पार्षदों ने गड्ढे भरने के लिए हर वार्ड का अलग टेंडर निकालने की मांग की। बैठक में यूनिपोल में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए।

पार्षदों ने कहा कि यूनिपोल के एक साइड पर विज्ञापन की अनुमति है जबकि कंपनी दोनों तरफ विज्ञापन लगा रही है। वहीं इससे भी बड़ी आपत्ति यह लगाई गई कि एक कंपनी को यूनिपोल का ठेका एक करोड़ में दे दिया हुआ है जबकि एक दूसरी कंपनी को मात्र एक लाख में 20 यूनिपोल पर विज्ञापन लगाने की अनुमति दी गई है। इस पर मेयर ने जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पार्षद संजीव तोमर ने पनियाला रोड से पानी की निकासी की मांग उठाई।

गोलीकांड पर सीएम धामी सख्त: कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी

सुनहरा में प्रस्तावित फायर स्टेशन को सालियर में बनाए जाने पर सहमति बनी। बैठक में पार्षद ने अन्य विभागों से निगम के भवनाें को खाली कराने की मांग की। कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा के सालियर में नए बस स्टैंड के प्रस्ताव को पार्षद राकेश गर्ग, पंकज सतीजा समेत सभी पार्षदों ने समर्थन कर इसे पास कर दिया। इसके अलावा पार्षद राकेश गर्ग की ओर से वैध लीज के सभी मामले एक साथ निशुल्क रूप से बोर्ड में रखकर अनुमति दिए जाने की मांग पर भी सहमति जता दी गई।

इन प्रस्तावाें पर नहीं बनी सहमति
नगर निगम की भूमि में बहुमंजिला शॉपिंग माल एवं पार्किंग निर्माण कार्य पर सहमति नहीं बन सकी। इसके अलावा पेट्रोल पंप के निर्माण पर भी पार्षद सहमत नहीं हुए। सालियर में एबीसी सेंटर के निर्माण पर कोई स्पष्ट निर्णय नहीं हो सका। चंद्रशेखर चौक पर घंटाघर के निर्माण पर भी सहमति नहीं बनी। 28 लाख में 800 खराब लाइट ठीक कराने का प्रस्ताव भी पास नहीं किया गया। इस बोर्ड बैठक में खास बात यह रही कि अधिकांश प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जबकि पिछली बोर्ड बैठक में बिना चर्चा के सभी प्रस्ताव पास कराने के आरोप लगे थे।

कर्मचारियों की मांग, एक-दूसरे के पाले में डाली
कर्मचारियों को 30 हजार वेतन देने, एक समान वेतन, मृतक आश्रितों को नौकरी आदि मांगों पर पार्षदों ने नगर आयुक्त से निर्णय लेने को कहा। जबकि नगर आयुक्त ने पार्षदों के समक्ष प्रस्ताव पढ़ने के बाद इसे बोर्ड पर छोड़ दिया। इसके बाद प्रस्ताव को पास कर शासन को भेजने पर सहमति बनी।

निगम की संपत्ति के नाम परिवर्तन के प्रस्ताव पर लगाई आपत्ति
निगम की कई संपत्तियों के नाम परिवर्तन में लोगाें ने लाखों रुपये जमा कराकर निगम से रसीद ली हुई है लेकिन दस्तावेजों में उनके नाम ही नहीं चढ़े हैं। ऐसी अपूर्ण पत्रावली वाले लोगों के लिए प्रस्ताव लाया गया था कि जमा किए गए प्रीमियम को वैध मानते हुए किरायेदारी में नाम परिवर्तन की अनुमति दी जाए। इस पर पार्षद पंकज सतीजा ने पहले ऐसे लोगों की सूची प्रदर्शित करने की मांग करते हुए आपत्ति जताई। इसके साथ ही रामनगर में निगम के स्वामित्व वाली किरायेदारी की दुकानों का प्रीमियम जमा कराने के बाद अब उन्हें स्वामित्व प्रदान करने का प्रस्ताव रखा गया था। इसपर पार्षदों ने कोर्ट के आदेश को ध्यान में रखते हुए आगे की कार्रवाई की बात कही।

विधायकों के प्रस्तावों को भी किया गया पास
बैठक में सड़कों एवं नाले-नालियों आदि के झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती ने 11 और कलियर विधायक फुरकान अहमद की ओर से सात प्रस्ताव रखे थे। इन्हें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया। पार्षद पंकज सतीजा की ओर से रामनगर में पुलिस चौकी का प्रस्ताव रखा गया था। इसके लिए पहले जगह चिह्नित करने की बात कही गई। इसके बाद इसे अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed