{"_id":"6a5ced9d55b4dc46a00d2850","slug":"rudraprayag-news-accident-at-sagrudi-bend-pickup-vehicle-plunges-into-a-gorge-three-injured-buffalo-dies-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag Accident: सगरूड़ी मोड़ पर हादसा; पिकअप वाहन खाई में गिरा तीन लोग घायल, भैंस की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag Accident: सगरूड़ी मोड़ पर हादसा; पिकअप वाहन खाई में गिरा तीन लोग घायल, भैंस की हुई मौत
Sun, 19 Jul 2026 09:03 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 19 Jul 2026 09:03 PM IST
सार
ग्रामीण वाहन में भैंस को लेकर आ रहे थे। इस दौरान पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया।
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रुद्रप्रयाग जनपद के खाकरा-बाड़ा मोलखा खाल मोटर मार्ग पर सगरूड़ी मोड़ पर रविवार को एक पिकअप वाहन 150 मीटर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना में चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इस दौरान एक भैंस की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ग्रामीण हयात सिंह नेगी ने बताया कि ग्रामीण वाहन में भैंस को लेकर आ रहे थे। उन्होंने बताया घायलों को स्थानीय लोगों के माध्यम से बेस चिकित्सालय श्रीकोट पहुंचाया गया। घायलों में चालक विक्रम सिंह(53) निवासी ग्वाड़ थापली रुद्रप्रयाग भुवेंद्र(45), सावित्री देव(30) निवासी सगरूड़ी गांव के है। चिकित्सकों के अनुसार घायल खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
Yamunotri Highway: स्यानाचट्टी में 10 घंटे बाद हुई आवाजाही सुचारू, श्रद्धालुओं ने ली राहत की सांस
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस सड़क की बदहाली की शिकायत सीएम पोर्टल पर की गई थी। इस सड़क का निरीक्षण करने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारी यहां पहुंचे थे और उन्हीं के सामने यह हादसा हो गया। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सड़क की मरम्मत, डामरीकरण, नालियों और सुरक्षा बैरियर की मांग अनसुनी की जा रही है।