फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Clash breaks out between pilgrims returning from Hemkund Yatra and locals several injured Chamoli News

Chamoli: हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

Wed, 17 Jun 2026 12:09 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग (चमोली) Published by: Renu Saklani Updated Wed, 17 Jun 2026 12:09 PM IST
सार

हेमकुंड जा रहे सिख समुदाय के लोगों की कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों से बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट हो गई।

विज्ञापन
Clash breaks out between pilgrims returning from Hemkund Yatra and locals several injured Chamoli News
कर्णप्रयाग में बवाल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

विज्ञापन

हेमकुंड साहिब से लौट रहे सिख युवकों के दोपहिया वाहन से एक युवक को टक्कर लगने पर विवाद हो गया। युवकों ने तलवारों से हमलाकर दिया जिससे सिख युवक और छह स्थानीय लोग घायल हो गए। दो की हालत गंभीर है। एक युवक को हेली एंबुलेंस से हायर सेंटर और दूसरे को बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा गया। पुलिस ने इस मामले में चार सिख युवकों को हिरासत में लिया है। इनमें से एक घायल (मनप्रीत) का उपचार पुलिस की कस्टडी में हो रहा है। घटना से नाराज लोगों ने चार घंटे तक हाईवे पर जाम लगा दिया।

मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे बदरीनाथ हाईवे पर कर्ण मंदिर के पास व्यापारी युवक प्रकाश रावत सड़क पार कर रहा था। इस दौरान हेमकुंड से कर्णप्रयाग लौट रहे युवकों के दोपहिया वाहन से उसे टक्कर लग गई। इस पर उसने युवकों को सही तरीके से वाहन चलाने की नसीहत दी। इस पर कहासुनी हो गई, विवाद बढ़ने पर सिख युवकों ने तलवारें निकाल लीं और स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोग भी चोटिल हो गए। बाद में पुलिस ने दो सिख युवकों को मौके से और दो को गौचर की ओर भागते हुए पकड़ लिया।

विज्ञापन
घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रकाश रावत को हेली सेवा से हायर सेंटर भेजा गया। वहीं घायल मनप्रीत (हिरासत में) को भी हायर सेंटर श्रीनगर भेज दिया गया। इस घटना से नाराज लोगों ने पंचपुलिया में वाहनों को रोक दिया। इससे हाईवे पर लिंक मार्ग पर भी जाम लग गया। करीब एक बजे डीएम चमोली गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार मौके पर पहुंचे। यहां लोगों से वार्ता करने के बाद करीब चार घंटे बाद जाम खुला।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

चार घंटे तक शहर रहा जाम, गर्मी में तपते रहे लोग

सिख युवक व स्थानीय से मारपीट के मामले में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। पहले घटना के बाद जाम लगा फिर लोगों ने हथियारों के साथ यात्रा करने पर रोक लगाने और मारपीट करने वाल सिख युवकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग के लिए हंगामा किया तो इससे चार घंटे से अधिक तक चौराहे पर जाम लगा रहा। इस दौरान हाईवे हो या लिंक मार्ग सभी जगह जाम लग गया। लोग चिलचिलाती गर्मी में वाहनों में परेशान होते रहे। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद करीब चार घंटे बाद जाम खुल पाया।

मंगलवार सुबह हेमकुंड साहिब के दर्शन कर लौट रहे सिख युवकों की ओर से मारपीट किए जाने के बाद सुबह दस बजे बदरीनाथ हाईवे जाम हो गया। हालांकि प्रशासन ने मुख्य बाजार से नैनीताल हाईवे होते हुए अपर बाजार से यातायात डायवर्ट किया लेकिन गुस्साए लोग सभी सड़कों के मिलन स्थल पंचपुलिया पहुंच गए। ऐसे में बदरीनाथ हाईवे सहित नगर की आंतरिक सड़कें और नैनीताल हाईवे पर भी वाहनों की लाइनें लग गईं। दोपहर 12 बजे अस्पताल से घायल को गौचर हवाई पट्टी ले जाने के लिए किसी तरह मार्ग खोल लेकिन एंबुलेंस के निकलते ही जाम लग गया।

इस दौरान लोगों ने नारेबाजी की। हालांकि सीओ त्रिवेंद्र सिंह राणा, तहसीलदार सुधा डोभाल, प्रभारी एसडीएम अबरार अहमद, थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने लोगों को समझाने के प्रयास किए लेकिन लोग नहीं माने। दोपहर एक बजे जिलाधिकारी चमोली गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार पंचपुलिया पहुंचे और नाराज लोगों से वार्ता की।

ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: करंट लगने से खंभा लगा रहे पांच लोग झुलसे, एक की मौके पर ही मौत; सभी यूपी के रहने वाले

लोगों ने हथियारों के साथ यात्रा पर आ रहे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने, शस्त्र के बिना यात्रा करने, दोपहिया वाहनों से यात्रा की अनुमति न दिए जाने सहित मारपीट के आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की। इस पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने बताया कि सभी मामलों में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही घटना में संलिप्त दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद लोग माने और दोपहर दो बजे हाईवे सहित अन्य सभी मार्गों पर यातायात शुरू हुआ।



 

बीमार को चलना पड़ा पैदल

कर्णप्रयाग। मारपीट मामले में आक्रोशित लोगों ने पहले पुलिस चौकी के पास जाम लगाया। इसके बाद पंचपुलिया में चार घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा। चंडीगढ़ से पैर का इलाज कराके लौट रही कर्णप्रयाग की पुष्पा देवी जाम में फंस गईं तो उन्होंने परिवार के सदस्यों के साथ बैसाखी के सहारे ही पैदल चलना मुनासिब समझा। लंगासू की सावित्री देवी ने बताया कि उन्हें किसी काम से अगस्त्यमुनि जाना था लेकिन जाम के कारण वे घर से नहीं निकली। इस दौरान कई एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। हालांकि लोगों ने एंबुलेंस को पास कराने में मदद की। 

कई बार हुई तीखी झड़प

कर्णप्रयाग। पंचपुलिया में प्रदर्शन के दौरान कई बार तीखी झड़प भी हुई। लोगों की बात सुनने के बाद डीएम चमोली जैसे ही संबोधन करने लगे तो कुछ लोग फिर बीच में बोलने लगे। ऐसे में डीएम चमोली ने सख्त रवैये में लोगों को पहले सुनने की बात कही। वहीं एसपी चमोली भी भीड़ में नशे की हालात में आए युवक पर भड़क गए। पूर्व नपा अध्यक्ष सुभाष गैरोला ने जाम खुलवाने में आम सहमति की अपील की। इस पर बहस भी हुई लेकिन कुछ देर बाद जाम खुल गया। वहीं जाम लगने से फंसे लोग चिलचिलाती धूप में छांव तलाशते रहे। कई लोग बीएसएनएल कार्यालय परिसर तो कई लोग नगर पालिका कार्यालय परिसर में शरण लेते हुए दिखे।

बोले प्रत्यक्षदर्शी

विवाद के बाद दोनों पक्षों में बहस हो रही थी। इस दौरान सीख युवकों ने अचानक तलवार चलानी शुरू कर दी जिससे आसपास जो भी लोग थे वे इसकी चपेट में आ गए। इस दौरान मेरी दो अंगुली भी तलवार से हल्की कट गईं। निजी मेडिकल में मरहम पट्टी कराई। - महेंद्र सिंह बिष्ट स्थानीय व्यापारी

- अचानक से तलवारें चलने लगीं जिससे एक युवक के सिर पर तलवार लग गई। उसे बचाने के चक्कर में मेरी भी अंगुलियां भी हल्की कट गईं। कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं। निजी अस्पताल से पट्टी कराई गई। -अंकित भट्ट स्थानीय युवा।

पीपलकोटी और गुलाबराय में रोके यात्रा वाहन, लगा तीन किमी तक जाम

कर्णप्रयाग में स्थानीय लोगों और सिख युवकों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस प्रशासन ने एहतियातन मंगलवार को बदरीनाथ मार्ग पर यात्रा वाहनों की आवाजाही लिए रोक दी। पूर्वाह्न करीब 11 बजे पीपलकोटी में यात्रा वाहनों को रोका और सेमलडाला मैदान में खड़ा कराया गया। वाहनों की संख्या अधिक होने और मैदान फुल हो जाने पर कई वाहनों को सड़क किनारे एक तरफ खड़ा करना पड़ा। इससे पीपलकोटी से लेकर करीब तीन किलोमीटर दूर भनेरपाणी तक लंबा जाम लग गया। वहीं रुद्रप्रयाग में गुलाबराय पुलिस चौकी पर यात्रा वाहन रोक दिए गए।
 

पीपलकोटी में अचानक वाहनों के रुकने से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा और कुछ यात्री पुलिसकर्मियों से बहस करने लगे। यात्रियों का कहना था कि उन्हें आगे जाने दिया जाए ताकि वे समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच सकें। पुलिस चौकी प्रभारी लक्ष्मी प्रसाद बिजल्वाण ने यात्रियों को समझाया। उन्होंने बताया कि सुरक्षा कारणों से वाहनों को अस्थायी रूप से रोका गया है। पुलिस के आश्वासन के बाद यात्री शांत हुए। करीब तीन घंटे बाद दोपहर 2 बजकर 10 मिनट पर पुलिस ने यात्रा वाहनों को एक-एक कर रवाना करना शुरू किया।

वाहनों की आवाजाही बहाल होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। वहीं रुद्रप्रयाग में बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब जाने वाले श्रद्धालुओं को गुलाबराय पुलिस चौकी पर करीब एक घंटे तक रोककर रखा। स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों को आगे जाने की अनुमति दी गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने और भीड़ नियंत्रण के मद्देनजर यात्रियों को कुछ समय के लिए रोका गया था। स्थिति सामान्य होने के बाद सभी को गंतव्य के लिए रवाना किया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed