{"_id":"6963a9a3423417827c097791","slug":"swami-vivekanandas-message-is-a-source-of-inspiration-for-the-youth-dhami-dehradun-news-c-5-drn1043-876357-2026-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी विवेकानंद का संदेश युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : धामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी विवेकानंद का संदेश युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत : धामी
विज्ञापन
विज्ञापन
-मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वामी विवेकानंद की जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि स्वामी विवेकानंद महान आध्यात्मिक विचारक एवं वक्ता थे। स्वामी विवेकानंद को युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय दर्शन व हमारी महान संस्कृति के महत्व को दुनिया तक पहुंचाने का महान कार्य किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने बौद्धिक विचारों के माध्यम से युवाओं को आत्मविश्वास, चरित्र निर्माण व राष्ट्रसेवा का मार्ग दिखाया। उनका यह संदेश था उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत आज भी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने युवा शक्ति को राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए आत्मनिर्भर, सशक्त तथा चरित्रवान भारत के निर्माण में सभी से सहयोगी बनने की भी अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि देश की प्रगति, नवाचार और नेतृत्व में युवाओं की भूमिका निर्णायक है। विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल, शिक्षा, उद्यमिता और सामाजिक सेवा आदि हर क्षेत्र में हमारे युवा अपनी प्रतिभा और परिश्रम से भारत की वैश्विक मंच पर नई पहचान बना रहे हैं। सीएम ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि अपनी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग कर देश व प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने के लिए आगे आएं।
Trending Videos