{"_id":"69e7013154c26796cb0e6718","slug":"tehri-accident-car-collides-with-truck-loaded-with-steel-rods-woman-dies-on-the-spot-seven-injured-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tehri Accident: कौड़ियाला के पास हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, महिला की मौके पर मौत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tehri Accident: कौड़ियाला के पास हादसा, सरिये से लदे ट्रक से टकराई कार, महिला की मौके पर मौत, सात लोग घायल
संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
सार
ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई।
टिहरी में हादसा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
टिहरी के कौड़ियाला में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। एक कार सरिये से लदे ट्रक में टकरा गई। इस दौरान एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, सात लोग बुरी तरह घायल हो गए।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब आठ बजे की है। ब्यासी के पास एक सरिये से लदा ट्रक खड़ा था। इस दौरान दूसरी ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। कार में आठ लोग सवार थे, जिसमें पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dehradun: कैफे से लौट रहे भाजपा नेता की हत्या और अपहरण की कोशिश, पिस्टल तानकर दी जान से मारने की धमकी
सूचना मिलते ही पहुंची एसडीआरएफ टीम ने महिला के शव को बाहर निकाला। महिला की पहचान धूमा देवी(55) पत्नी स्व. दिलवर सिंह के रूप में हुई। महिला का शव वाहन में बुरी तरह फंसा हुआ था, जिसे टीम ने वाहन को काटकर कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। अन्य सभी घायलों को सामान्य चोटें आई, जिन्हें एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कमेंट
कमेंट X