{"_id":"6a5d0695e64edf13c00c6ae5","slug":"the-selakui-police-conducted-a-verification-drive-in-the-area-on-sunday-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1022289-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: सत्यापन न कराने पर 1.11 लाख का लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: सत्यापन न कराने पर 1.11 लाख का लगा जुर्माना
Sun, 19 Jul 2026 10:47 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 19 Jul 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई पुलिस ने रविवार को क्षेत्र में किरायेदार एवं बाहरी व्यक्तियों की जांच के लिए सत्यापन अभियान चलाया। सत्यापन न कराने और अनियमितता मिलने पर 11 मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई कर 1.11 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। अभियान के दौरान 137 बाहरी छात्रों, किरायेदारों और अन्य व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।
सेलाकुई थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिस टीमों ने शिवनगर, बायांखाला, थापा गली और जमनपुर क्षेत्र में सत्यापन अभियान चलाया है। इस दौरान बाहरी छात्रों, किरायेदारों और अन्य व्यक्तियों के दस्तावेजों की जांच की गई। जिन मकान मालिकों ने अपने किरायेदारों का सत्यापन नहीं कराया था या जिनके यहां अनियमितताएं मिलीं, उनके विरुद्ध पुलिस अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी जाएगी। क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सत्यापन अभियान लगातार जारी रहेगा।