फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Torrential rain in Karnaprayag brings debris into Subhashnagar houses and shops at risk

चमोली: कर्णप्रयाग में मूसलाधार बारिश से सुभाषनगर में आया मलबा, पेड़ गिरने से खतरे की जद में मकान और दुकानें

Sun, 30 Aug 2026 08:54 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 30 Aug 2026 08:54 AM IST
सार

बारिश के साथ भारी मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए।

विज्ञापन
Torrential rain in Karnaprayag brings debris into Subhashnagar houses and shops at risk
सड़क पर गिरे पेड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कर्णप्रयाग में रविवार सुबह से लगातार ढाई घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद जनजीवन प्रभावित हो गया। सुबह करीब साढ़े छह बजे सुभाषनगर क्षेत्र में बारिश के साथ भारी मलबा और पेड़ सड़क पर आ गिरे। इससे कई आवासीय मकान खतरे की जद में आ गए, जबकि एक दुकानदार मलबे की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया।

विज्ञापन


मलबा आने से सड़क पर खड़े कई दोपहिया वाहन भी दब गए। वहीं, बिजली की लाइन को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है।
विज्ञापन


भारी मलबा आने के कारण सड़क बंद हो गई, जिसके चलते कुमाऊं और पिंडर क्षेत्र की ओर जाने वाला यातायात प्रभावित हुआ। वाहनों को अपर बाजार के रास्ते डायवर्ट किया गया है। सड़क से मलबा हटाने का कार्य जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तराखंड मौसम अपडेट: अगले पांच दिन खूब बरसेगा मानसून, मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

इधर, अपर बाजार क्षेत्र में बारिश के दौरान एक गाय स्कपर में फंस गई। सूचना मिलने पर डीडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और गाय को सुरक्षित निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान में जुट गई।

लगातार हो रही बारिश के कारण क्षेत्र में भूस्खलन और मलबा आने का खतरा बना हुआ है। स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed