फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Mother Indramati palanquin arrived at Badrinath Dham after 15 years devotees welcomed it with flower garlands

बदरीनाथ: 15 साल बाद धाम पहुंची मां इंद्रामती की डोली, भक्तों ने किया स्वागत, कई श्रद्धालु बने यात्रा के साक्षी

Sat, 29 Aug 2026 06:41 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ
संवाद न्यूज एजेंसी, बदरीनाथ Published by: Renu Saklani Updated Sat, 29 Aug 2026 06:41 PM IST
सार

15 साल बाद मां इंद्रामती की डोली बदरीनाथ धाम पहुंची। भक्तों ने फूल मालाओं से माता का स्वागत किया।

विज्ञापन
Mother Indramati palanquin arrived at Badrinath Dham after 15 years devotees welcomed it with flower garlands
बदरीनाथ धाम पहुंची मां इंद्रामती की डोली - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

गोपेश्वर क्षेत्र के टेढ़ा खनसाल क्षेत्र की आराध्य माता इंद्रामती की डोली अपने भक्तों के साथ वसुधारा के लिए रवाना हुई। शुक्रवार को करीब 15 वर्ष बाद माता की डोली बदरीनाथ धाम पहुंची। डोली के साथ करीब 120 श्रद्धालु भी धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने भगवान बदरीनाथ के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि व मंगलकामना की।

विज्ञापन

बदरीनाथ धाम पहुंचने पर मां इंद्रामती की डोली ने मंदिर के मुख्य पुजारी रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट की। इसके बाद डोली भगवान बदरीनाथ के सानिध्य में रातभर रही। शनिवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद मां इंद्रामती की डोली श्रद्धालुओं के साथ वसुधारा के लिए रवाना हुई।

विज्ञापन


ये भी पढे़ं...नेपाल में तबाही: भूकंप नहीं, आइस एवलांच की वजह से हुई घटना, हैंगिंग ग्लेशियर टूटने का भी अंदेशा

विज्ञापन
विज्ञापन

करीब डेढ़ दशक बाद आयोजित इस धार्मिक यात्रा को लेकर टेढ़ा खनसाल के ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में खासा उत्साह रहा। डोली यात्रा के दौरान मां इंद्रामती के जयकारों से बदरीनाथ धाम का वातावरण भक्तिमय हो गया। यात्रा में पंडित गणेश मैठाणी, दुर्गा मैठाणी, दर्शन सिंह, हीरा सिंह, हरेंद्र सिंह समेत पुजारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल रहे।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed