India-China Border: बढ़ा 'सीमा दर्शन' का क्रेज, वादियों का दीदार करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे पर्यटक
मई माह के आखिरी में नीती अल्ट्रा मैराथन के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मैराथन के बाद से अब तक सीमा दर्शन के लिए 1674 लोग पहुंचे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत-चीन सीमा पर स्थित पर्यटक व धार्मिक स्थलों को लेकर पर्यटकों में रुचि बढ़ी है। पिछले साल की तुलना में इस साल पर्यटक काफी संख्या में सीमांत क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। चीन सीमा पर देवताल, पार्वती कुंड के साथ ही नीती पास तक पर्यटक पहुंच रहे हैं। इस बार यहां जाने के लिए ऑफलाइन के साथ ही ऑनलाइन पंजीकरण की भी व्यवस्था है। इससे पर्यटकों को यहां पहुंचने में ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।
मई माह के आखिरी में नीती अल्ट्रा मैराथन के बाद से यहां पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। मैराथन के बाद से अब तक सीमा दर्शन के लिए 1674 लोग पहुंचे हैं। सिर्फ देवताल व पार्वती कुंड जाने वाले पर्यटकों की संख्या 283 पहुंच गई है। यह संख्या पिछले वर्षों के मुकाबले काफी अधिक है।
Uttarakhand Weather: सुबह से चढ़ा पारा, मैदानी इलाकों में फिलहाल बारिश के आसार नहीं, गर्मी करेगी परेशान
देवताल जाने के लिए माणा से होकर जाना पड़ता है। करीब 18 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित देवताल की दूरी माणा से 55 किमी है। यहां की बड़ी झील और बर्फ से ढकी चोटियां पर्यटकों में रोमांच भर देते हैं। इस क्षेत्र में बरसात के बाद पर्यटकों की संख्या अधिक बढ़ जाती है लेकिन इस बार अभी से पर्यटक काफी संख्या में पहुंच रहे हैं।
वहीं पार्वती कुंड पहुंचने के लिए मलारी से होकर जाया जाता है। यह सीमा पर स्थित बाड़ाहोती के पास है। यह ऐतिहासिक व धार्मिक स्थल है, जिसमें स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटक भी आनंद लेने के लिए पहुंचते हैं।
प्रक्रिया आसान करने से बढ़ी संख्या
ज्योतिर्मठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ट ने बताया कि सीमांत क्षेत्र में पहुंचने की प्रक्रिया आसान हो गई है। पर्यटक ऑफलाइन व ऑनलाइन आवेदन के बाद यहां पहुंच सकते हैं। पिछले साल की तुलना में इस साल पर्यटकों की संख्या बढ़ी है। नीती अल्ट्रा मैराथन के बाद भी पर्यटकों में यहां पहुंचने की उत्सुकता बढ़ी है। सितंबर माह में मौसम अनुकूल रहने पर यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या में काफी इजाफा होता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.