{"_id":"6ae9c44b144997269200a351","slug":"urmila-sanawar-is-now-in-custody-of-dehradun-police-they-brought-her-directly-from-haridwar-jail-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरिद्वार: जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी, बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं भी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरिद्वार: जमानती-बॉन्ड की प्रक्रिया पूरी न होने से उर्मिला की रिहाई अटकी, बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं भी तेज
Tue, 03 Nov 2026 10:20 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:20 PM IST
सार
पूर्व विधायक की बेटी ने आरोप लगाया था कि उर्मिला ने उनसे पांच करोड़ रुपये और रविदास धाम की संपत्ति अपने नाम करने की मांग की थी।
विज्ञापन
उर्मिला सनावर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पूर्व विधायक की बेटी से पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजी गई अभिनेत्री उर्मिला सनावर की जमानत मंजूर होने के दूसरे दिन जमानती नहीं मिल पाए। ऐसे में जेल से रिहाई होने की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी नहीं हो पाने से सनावर की रिहाई नहीं हो सकी। इस बीच दिनभर रिहाई को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी होती रही।
विज्ञापन
24 अक्तूबर को उर्मिला सनावर के खिलाफ पूर्व विधायक सुरेश राठौर की बेटी दीपिका राठौर ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि उर्मिला सनावर उन्हें व उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर मानहानिकारक टिप्पणियां कर रही थीं। बताया कि सनावर उन्हें व्हाट्सएप कॉल कर पांच करोड़ रुपये की मांग भी कर रही थी। साथ ही दास धाम अपने नाम कराने का दबाव बनाया था। ऐसा न करने पर पूरे परिवार की हत्या करा देने की धमकी भी दी थी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर 25 अक्तूबर को सहारनपुर से उर्मिला को गिरफ्तार कर लिया था। उसी दिन कोर्ट में पेश भी किया था, जहां से सनावर को जेल भेज दिया था। सोमवार को उर्मिला सनावर की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई थी।
विज्ञापन
UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अविनाश कुमार श्रीवास्तव की कोर्ट ने जमानत मंजूर कर ली थी। 50 हजार के व्यक्तिगत बंधपत्र और इतनी ही धनराशि के दो सक्षम जमानती प्रस्तुत करने पर रिहा करने के आदेश दिए थे। माना जा रहा था कि मंगलवार को जेल से रिहाई हो जाएगी लेकिन कोर्ट में जमानती दाखिल नहीं किए जा सके जिसके चलते रिहाई अटक गई। अब बुधवार को जमानती पेश कर बेल बॉन्ड भरने के बाद रिहाई की संभावना है।
Trending Videos
दून पुलिस भी पहुंची थी हरिद्वार, बी वारंट की तैयारी की चर्चाएं तेज
मंगलवार को देहरादून पुलिस भी हरिद्वार पहुंची। एक दरोगा व सिपाहियों के कोर्ट में पहुंचने के बाद चर्चाएं तेज हो गई थी कि उर्मिला सनावर को बी वारंट पर देहरादून ले जाया जाएगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ। अब सभी की नजर बुधवार को होने वाली प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।