Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Big News Today Cm Yogi Mother Passed away Mohan Bhagwat Visit election Update

UK Top News: सीएम योगी की माता का निधन, पीएम मोदी से मिले मुख्यमंत्री धामी, चुनावी रण में सपा का बड़ा एलान

Fri, 20 Nov 2026 05:07 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Fri, 20 Nov 2026 05:07 PM IST
सार

उत्तराखंड में आज कई खबरें चर्चा में रहीं। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की माता का आज निधन हो गया। वहीं, सपा ने कांग्रेस गठबंधन के साथ 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। वहीं, सीएम धामी ने आज दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात की। पढ़ें अहम खबरें...

विज्ञापन
Uttarakhand Big News Today Cm Yogi Mother Passed away Mohan Bhagwat Visit election Update
उत्तराखंड की आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड: सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, पैतृक गांव के हुए रवाना, कल होगा अंतिम संस्कार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी का आज 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उन्होंने शुक्रवार सुबह 11 बजे पौड़ी गढ़वाल जिले के यमकेश्वर ब्लॉक स्थित अपने पैतृक गांव पंचूर में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से परिवार, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में शोक है। जानकारी के अनुसार, कल शनिवार को हरिद्वार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। खबर मिलते ही सीएम योगी पैतृक गांव के लिए रवाना हो गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


उत्तराखंड विस चुनाव: सपा ने कांग्रेस से गठबंधन में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का किया फैसला, अखिलेश को भेजी सूची 

उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने प्रेस को जारी एक बयान में कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेतागणों ने विधान सभा चुनाव 2027 के लिए गठबंधन में चुनाव लड़ने के लिए 30 सीटें चिह्नित की हैं। इसकी सूची सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी को भेजी गई हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम धामी का दिल्ली दौरा: पीएम मोदी से की मुलाकात, हर्षिल का राजमा और लाल चावल समेत भेंट की खास चीजें 

सीएम पुष्कर सिंह धामी दिल्ली दौरे पर हैं। आज उन्होंने पीएम मोदी से भेंट की। इस दौरान उन्होंने उत्तराखंड की समृद्ध लोककला, परंपरा एवं स्थानीय उत्पादों की अनूठी पहचान मलारी की पारंपरिक हस्तनिर्मित कोट की पट्टी, दोरखा (ऊनी वस्त्र), उत्तराखंड का शुद्ध शहद, बद्री गाय का घी, हर्षिल का राजमा व लाल चावल और हरिद्वार कुंभ-2027 की भव्यता को प्रदर्शित करती मां गंगा की प्रतिकृति भेंट की। पढ़ें पूरी खबर

देहरादून:  राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं की नियुक्ति का मामला अटका,  शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा बन रही बाधा

Trending Videos

डॉ.मोहन भागवत: सरसंघचालक आज से तीन दिवसीय उत्तराखंड प्रवास पर, रुड़की व हरिद्वार में करेंगे बैठक और संवाद 
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ.मोहन भागवत आज शुक्रवार से तीन दिवसीय प्रवास पर उत्तराखंड आएंगे। इस दौरान वे क्षेत्र व प्रांत के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ रुड़की व हरिद्वार में बैठक व संवाद करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

रेखा आर्या मामला: गिरधारी के खिलाफ गैंगस्टर की तैयारी, पुलिस तैयार कर रही गैंगचार्ट, हो सकती है एक और एफआईआर 

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या के पति गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। देहरादून पुलिस अब उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए पुलिस उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और वर्तमान मामले से जुड़े तथ्यों के आधार पर गैंगचार्ट तैयार कर रही है। सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो जल्द ही उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत एक और प्राथमिकी दर्ज की जा सकती है। गिरधारी के खिलाफ उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में पहले से 44 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस के पास है।  पढ़ें पूरी खबर

उत्तराखंड: पूर्व मंत्री हरक सिंह की मुश्किलें बढ़ीं, असम में 21 धाराओं में एफआईआर दर्ज, महिला ने लगाए कई आरोप 

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की मुश्किलें बढ़ गई हैं। असम की एक महिला की शिकायत पर उनके खिलाफ 21 धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की 18 धाराओं के अलावा मानसिक स्वास्थ्य अधिनियम और किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम की तीन धाराएं शामिल हैं। प्राथमिकी में नाबालिग से दुष्कर्म, अपहरण, बंधक बनाने, शारीरिक प्रताड़ना और आपराधिक षड्यंत्र जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed