सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Budget Session 2026 In Gairsain Government in House, opposition show its strength on streets

उत्तराखंड बजट सत्र: सदन में सरकार तो सड़क पर विपक्ष दिखाएगा दम; आज उक्रांद, कल कांग्रेस का प्रदर्शन

लक्ष्मी प्रसाद कुमेड़ी, संवाद न्यूज एजेंसी, भराड़ीसैण (कर्णप्रयाग) Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 09 Mar 2026 07:49 AM IST
विज्ञापन
सार

ग्रीष्मकालीन राजधानी में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंच रही है। सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल प्रदर्शन कर ताकत दिखाएगा।

Uttarakhand Budget Session 2026 In Gairsain Government in House, opposition show its strength on streets
विधानसभ सत्र के लिए पहुंचे सीएम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही सोमवार को सरकार का बजट सत्र भराड़ीसैंण विधानभवन में शुरू होगा। जहां सरकार 2027 के विधानसभा चुनाव में हैट्रिक के उद्देश्य से बजट रखेगी। वहीं विपक्ष सड़क पर तेवर दिखा अपने लक्ष्य को प्रदर्शित करेगा।

Trending Videos


ग्रीष्मकालीन राजधानी में धामी सरकार करीब सात माह बाद पहुंच रही है। सत्र के पहले दिन उत्तराखंड क्रांति दल प्रदर्शन कर ताकत दिखाएगा। स्थायी राजधानी सहित अन्य समस्याओं को लेकर दल विधानसभा घेराव करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें राज्यभर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस 10 मार्च को अंकिता भंडारी हत्याकांड, मनरेगा सहित कई अन्य मामलों पर प्रदर्शन करेगी। साफ है कि सड़क पर विपक्ष हंगामे में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेगा। 

Uttarakhand Budget Session: आज राज्यपाल के अभिभाषण से होगी सत्र की शुरुआत, सदन में सरकार पेश करेगी बजट

कड़ी हुई विस की सुरक्षा व्यवस्थाभराड़ीसैण (कर्णप्रयाग)। बजट सत्र के लिए पुलिस ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं। विधानसभा परिसर में तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए अपर पुलिस महानिदेशक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) डॉ. वी. मुरूगेशन ने ड्यूटी में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर चमोली के डीएम गौरव कुमार, एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने भी पुलिसकर्मियों को संबोधित किया।

यह रहेंगे तैनात
विस सत्र के दौरान चार अपर पुलिस अधीक्षक, 10 पुलिस उपाधीक्षक, 44 प्रभारी निरीक्षक/थाना प्रभारी, 90 उपनिरीक्षक/अपर उपनिरीक्षक, 32 महिला उपनिरीक्षक, 434 मुख्य आरक्षी/आरक्षी, 60 महिला आरक्षी, 38 यातायात पुलिसकर्मी, 207 सशस्त्र पुलिस जवान, 120 होमगार्ड और पीएसी, एटीएस, एसडीआरएफ, बीडीएस व हॉक टीम तैनात रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed