सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   india won t20 world cup trophy celebs like sara ali khan suhana khan and rashmika congratulate

T20 World Cup: अमिताभ बच्चन ने इस वजह से नहीं देखा फाइनल, शाहरुख-रश्मिका समेत इन सेलेब्स ने मनाया जीत का जश्न

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 09 Mar 2026 08:34 AM IST
विज्ञापन
सार

T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्डकप के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। क्रिकेट फैंस के साथ बॉलीवुड के सितारे भी इस जीत की खुशी मना रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिए हैं।

india won t20 world cup trophy celebs like sara ali khan suhana khan and rashmika congratulate
सेलेब्स रिएक्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

भारत ने टी20 वर्ल्डकप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को शिकस्त दी है। पूरा देश जीत की खुशी मना रहा है। ऐसे में सिनेमा जगत की हस्तियां खुश हैं। कई सेलेब्स ने अपनी खुशी सोशल मीडिया पर जाहिर की है। आइए जानते हैं सेलेब्स किस तरह भारत की जीत का जश्न मना रहे हैं?
Trending Videos


अमिताभ बच्चन
टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर भारतीय टीम की तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है 'कहा था नहीं देखूंगा तो जीत जाएंगे। हो गया।' अमिताभ बच्चन के कैप्शन से लगता है कि उन्होंने टी20 वर्ल्डकप का फाइनल मैच नहीं देखा है। इसलिए भारत जीत गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



शाहरुख खा
शाहरुख खान ने भारत की जीत पर खुशी जताई है। उन्होंने एक्स पर लिखा है 'बहुत बड़ी जीत। भारत की टीम ने बहुत अच्छा किया। आप लोग चैंपियन हैं। आप लोगों को मैदान पर देखकर गर्व महसूस होता है। आपको सलाम। जय हिंद।'



आमिर खान
आमिर खान ने अलग तरह से भारत की जीत का जश्न मनाया है। उन्होंने एक्स पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है 'आज एक अरब दिल जश्न मना रहे हैं।'
 

संजय दत्त
संजय दत्त ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर की है और खिलाड़ियों को चैंपियंस बताया है।



सारा अली खान
टी20 वर्ल्डकप में भारत की जीत पर सारा अली खान उत्साहित हुई हैं। उन्होंने इंस्टास्टोरी पर क्रिकेट टीम की तस्वीर लगा कर कैप्शन में लिखा है 'बार बार भारतीय टीम चैंपियन बनी है।'



सोनल चौहान
सोनल चौहान ने भारत का झंडा लहराते हुए इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा है 'कप हमारा है। अच्छा एहसास है।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sonal Chauhan (@sonalchauhan)




सुहाना खान
शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने अपनी इंस्टास्टोरी पर भारतीय क्रिकेट टीम की तस्वीर लगाई है। तस्वीर पर चैंपियंस लिखा है। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने नीले दिल वाले इमोजी बनाए हैं।



रश्मिका मंदाना
रश्मिका मंदाना ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है 'भारतीय टीम को शुभकामनाएं।'


अनन्या पांडे
अनन्या पांडे ने इंस्टास्टोरी पर एक वीडियो शेयर करके लिखा है 'हम चैंपियंस हैं।'



राजपाल यादव
राजपाल यादव ने भारतीय टीम की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है 'वर्ल्ड कप घर आ गया।'

तीसरी बार विजेता बना भारत
ख्याल रहे कि भारत ने तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 255 रन बनाए। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 19 ओवर में सिर्फ 159 रन ही बना सकी और भारत ने 96 रन से मैच जीत लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed