‘रामायण’ से वायरल हुई रणबीर और साई पल्लवी की फोटो, आशीष शर्मा ने खोला राज; क्या है तस्वीरों के पीछे की सच्चाई?
Ramayan Movie: हाल ही में सोशल मीडिया पर फिल्म ‘रामायण’ से जुड़े कुछ फोटो तेजी से वायरल हुए थे। टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने खुलासा किया है कि ये फोटो रियल है या फैक।
विस्तार
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन तस्वीरों में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में नजर आ रही हैं। तस्वीरें सामने आते ही फैंस के बीच काफी चर्चा शुरू हो गई थी। अब टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने इस फोटो की सच्चाई पर बात की है।
सोशल मीडिया पर कई यूजर्स इस फोटो को शेयर कर ये सवाल कर रहे थे कि ये क्या ये फोटो 'रामायण' फिल्म के दूसरे पार्ट की है। वहीं कुछ यूजर इस फोटो पर लिख रहे थे कि ये फोटो 'रामायण' के सेट से लीक हुई है।
वायरल फोटो पर क्या बोले आशीष शर्मा
टीवी एक्टर आशीष शर्मा ने सीरियल ‘सिया के राम’ में भगवान राम का किरदार निभाया था। उन्होंने इन वायरल तस्वीरों की सच्चाई बताई है।
आशीष शर्मा के मुताबिक, इंटरनेट पर वायरल हो रही ये तस्वीरें असली नहीं हैं। उन्होंने साफ कहा कि ये फोटो फेक या एडिट की हुई लगती हैं, इसलिए लोगों को इन्हें सच मानकर भ्रमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने अपनी भी एक फोटो एआई से बनवाकर बताया कि कैसे ये फोटो आसानी से बनाई जा सकती हैं।
Here you go. One more “Original” leaked image. AI couldn’t replace my Hair 😎 https://t.co/QHKJ9eVz93 pic.twitter.com/ofJxGWp0He
— Aashiesh Sharrma (@ashish30sharma) March 7, 2026
लगातार वायरल हो रही तस्वीरें
दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर कुछ बेहद साफ तस्वीरें सामने आई थीं, जिनमें रणबीर कपूर और साई पल्लवी शाही कपड़ों में राम और सीता के रूप में नजर आ रहे थे।
कई लोगों को लगा कि ये फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरें हैं। लेकिन आशीष शर्मा का कहना है कि फिल्म की टीम इतने बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रही है, इसलिए इस तरह की तस्वीरों का अचानक लीक होना थोड़ा संदिग्ध लगता है।
बता दें कि इससे पहले भी रणबीर कपूर और साई पल्लवी की कुछ तस्वीरें वायरल हुई थी, जिन्हें मूवी से जोड़ा जा रहा था।
EXCLUSIVE FROM #Ramayana#LOTR and #Westworld set Designer #DanielJennings is working for Ranbir Kapoor and Sai Pallavi's historical Epic.
— Until RAMAYANA 🗣️✨ (@Nitishkochumi) March 19, 2025
It's getting bigger everyday 🥵🥵🥵 pic.twitter.com/1Uk6xfDmOK
बता दें कि नितीश तिवारी द्वारा निर्देशित और नमित मल्होत्रा द्वारा निर्मित फिल्म ‘रामायण’ को बेहद बड़े बजट पर बनाया जा रहा है। फिल्म दो पार्ट में रिलीज होनी है।
फिल्म का पहला पार्ट इस साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होगा। जिसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के किरदार में नजर आएंगे। इसके अलावा सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण के रूप में दिखाई देंगे।
कमेंट
कमेंट X