सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Vishal Dadlani Supports Arijit Singh Retirement Decision Of Playback Singing Says He Is A Genius

अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर विशाल ददलानी ने दी प्रतिक्रिया, बोले- ‘जो दिल करे, वही करो’

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 03:34 PM IST
विज्ञापन
सार

Vishal Dadlani On Arijit Singh: विशाल ददलानी ने अरिजीत सिंह के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर अब प्रतिक्रिया दी है। जानिए विशाल ने अरिजीत को लेकर क्या कुछ कहा और उन्हें कैसा इंसान बताया…

Vishal Dadlani Supports Arijit Singh Retirement Decision Of Playback Singing Says He Is A Genius
विशाल ददलानी और अरिजीत सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

अरिजीत सिंह को प्लेबैक सिंगिंग से रिटायरमेंट लिए अब एक महीने से ज्यादा का समय हो चुका है। लेकिन अभी भी उनके रिटायरमेंट पर चर्चा और लोगों की प्रतिक्रियाएं आना जारी है। अब सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी ने अरिजीत के रिटायरमेंट पर प्रतिक्रिया देते हुए, उनके फैसले का समर्थन किया है। विशाल का कहना है कि सिंगर को वो ही करना चाहिए, जिससे उन्हें खुशी मिले।

Trending Videos

वही करो जो खुशी दे
अमीनजैज के पॉडकास्ट 'अनट्रिगर्ड' में बातचीत के दौरान विशाल ददलानी ने अरिजीत के फैसले पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वही करो जिससे तुम्हें खुशी मिले। उसने इस बारे में कुछ न कुछ स्पष्टीकरण दिया है। जो भी है, तेरे दिल का है, तू कर। संगीत एक सागर है जो हमारे साथ या हमारे बिना भी विद्यमान है। तो खुश हो जाओ! संगीत के मामले में वह लड़का वाकई प्रतिभाशाली है। इसमें कोई शक नहीं। नया खोजो, यही तो जीवन का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Vishal Dadlani Supports Arijit Singh Retirement Decision Of Playback Singing Says He Is A Genius
विशाल ददलानी और अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विशाल ने किया अरिजीत का समर्थन
जब विशाल से पूछा गया कि इंडिपेंडेंट म्यूजिक पर ध्यान देना अच्छा संकेत हो सकता है, इस पर उन्होंने कहा कि मैं अरिजीत का पूरा समर्थन करता हूं। उनके हर फैसले का सम्मान करता हूं। अंदाजा लगाना मेरा काम नहीं है।

जहां तक मेरा सवाल है, मैं उनके साथ हूं। वह जो भी करना चाहें, ठीक है। मैं उन्हें बहुत पसंद करता हूं। वह एक अच्छे इंसान हैं। सच्चे दिल के अच्छे व्यक्ति हैं। अच्छे दिल वाले, अच्छे दिमाग वाले, शानदार संगीत वाले! जो चाहो करो।

 

Vishal Dadlani Supports Arijit Singh Retirement Decision Of Playback Singing Says He Is A Genius
अरिजीत सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम
जनवरी में अरिजीत ने प्लेबैक सिंगिंग को कहा था अलविदा
अरिजीत सिंह ने जनवरी में अपने प्रशंसकों को चौंकाते हुए अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए ये बताया था कि वह अब प्लेबैक सिंगिंग के तौर पर कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लेंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Arijit Singh (@arijitsingh)




पोस्ट में उन्होंने लिखा, ‘नमस्ते, आप सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं। इतने वर्षों तक श्रोताओं के रूप में मुझे इतना प्यार देने के लिए आप सभी का धन्यवाद। मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि मैं अब से प्लेबैक वोकलिस्ट के रूप में कोई नया प्रोजेक्ट नहीं लूंगा।

मैं इसे अलविदा कह रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।’ प्लेबैक सिंगिंग से दूर हटते हुए, अरिजीत अब स्वतंत्र संगीत पर अधिक ध्यान केंद्रित करते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed