सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Designer Ashley Rebello Recalls Pooja Bedi Iconic Flying Skirt Scene In Aamir Khan Star Jo Jeeta Wohi Sikandar

ऐसे शूट हुआ था ‘जो जीता वही सिकंदर’ में पूजा बेदी का फ्लाइंग स्कर्ट वाला सीन, कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने बताई सच्चाई

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 04:47 PM IST
विज्ञापन
सार

Pooja Bedi’s Flying Skirt Scene: आमिर खान स्टारर फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ का फ्लाइंग स्कर्ट वाला सीन काफी मशहूर हुआ था। लेकिन क्या आपको पता है कि इस सीन को पूजा बेदी ने किस तरह शूट किया था? यहां जानिए कॉस्ट्यूम डिजाइनर ने बताई क्या सच्चाई…

Designer Ashley Rebello Recalls Pooja Bedi Iconic Flying Skirt Scene In Aamir Khan Star Jo Jeeta Wohi Sikandar
पूजा बेदी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

साल 1992 में आई आमिर खान की फिल्म ‘जो जीता वही सिकंदर’ बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। लेकिन फिल्म का जो सीन सबसे ज्यादा चर्चा में रहा था, वो था पूजा बेदी द्वारा मर्लिन मोनरो के मशहूर 'फ्लाइंग स्कर्ट' शॉट को रीक्रिएट करना। हाल ही में मशहूर स्टाइलिस्ट एशले रेबेलो, जिन्होंने कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे, उन्होंने बताया कि कैसे फिल्म की टीम ने उस ग्लैमरस सीक्वेंस को साकार करने के लिए कई तरह के आइडिया पर विचार-विमर्श और प्रयोग किए थे।

Trending Videos

ऐसे मिली फिल्म में एंट्री
'बियॉन्ड द फ्रेम' के होस्ट अविनाश त्रिपाठी से बातचीत में एशले ने खुलासा किया कि 'जो जीता वही सिकंदर' बॉलीवुड में उनका पहला प्रोजेक्ट था। फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले वो हाथ से पेंट की हुई टी-शर्ट बेचा करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक दिन मैं मंसूर खान के दफ्तर में कुछ टी-शर्ट देने गया था और उनके सचिव ने मुझे अंदर आकर उनसे मिलने के लिए कहा। मैंने सोचा कि मैं उनसे कभी मिला ही नहीं, वो मुझसे क्यों मिलना चाहते हैं? मैं अंदर चला गया।

उन्हें लगा कि मैं 'जो जीता वही सिकंदर' के ऑडिशन के लिए आया हूं। लेकिन मैंने उन्हें बताया कि मैं टी-शर्ट देने आया हूं। फिर उन्होंने पूछा कि क्या मैंने खुद ये टी-शर्ट बनाई हैं? इस पर मैंने हां कह दी। उन्हें मेरी टी-शर्ट और मेरा स्टाइल बहुत पसंद आया। उन्होंने मुझसे फिल्म के लिए कॉस्ट्यूम बनाने को कहा। ये मेरे लिए इंडस्ट्री में एक बहुत ही अचानक हुई शुरुआत थी।

 

Designer Ashley Rebello Recalls Pooja Bedi Iconic Flying Skirt Scene In Aamir Khan Star Jo Jeeta Wohi Sikandar
पूजा बेदी, आमिर खान और आयशा जुल्का - फोटो : सोशल मीडिया
इस आइडिया से शूट हुआ था सीन
एशले ने मर्लिन मोनरो के उस यादगार पल को रीक्रिएट करने वाले सीन के बारे में भी बताया, ‘मंसूर मर्लिन मोनरो के स्कर्ट उड़ने वाले दृश्य को फिर से बनाना चाहते थे। हमने ब्लोअर से स्कर्ट उड़ाने की कोशिश की, लेकिन स्कर्ट नहीं उड़ रही थी।

मैंने हल्के कपड़े से ड्रेस दोबारा बनाई, लेकिन फिर भी वह नहीं उड़ रही थी। फिर हमने एक बड़ा पंखा मंगवाया जिसका इस्तेमाल सेट पर धूल भरी आंधी पैदा करने के लिए किया जाता है, लेकिन उसकी हवा इतनी तेज थी कि मैंने उनसे कहा कि जल्दी से शॉट ले लें ताकि बाद के उस हिस्से को काटा जा सके जब हवा बहुत तेज चलती है।

इसे इतनी जल्दी शूट किया गया और जब फिल्म रिलीज हुई, तो यह एक यादगार सीन बन गया।’ पूजा बेदी के बारे में एशले ने कहा कि पूजा बेदी बिंदास हैं और उस समय भी उनकी सोच बहुत प्रगतिशील थी और वे सिर्फ अपने काम पर ध्यान केंद्रित करती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed