सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Vikram Bhatt Defends Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Amid Affair Rumours

Vijay-Trisha: विक्रम भट्ट ने विजय-तृषा का किया सपोर्ट, कहा- उन्हें प्यार करने का अधिकार है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 09 Mar 2026 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार

Vikram Bhatt Support Vijay-Trisha: निर्देशक विक्रम भट्ट को हाल ही में 19 फरवरी, 2026 को अपनी पत्नी श्वेतांबरी सोनी से जुड़े करोड़ों के कथित धोखाधड़ी के मामले में रेगुलर बेल मिली है। उन्होंने थलापति विजय और तृषा कृष्णन के बीच कथित अफेयर पर अपनी बात रखी है।

Vikram Bhatt Defends Thalapathy Vijay Trisha Krishnan Amid Affair Rumours
विजय-तृषा - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

डायरेक्टर विक्रम भट्ट ने थलापति विजय और तृषा कृष्णन के कथित अफेयर की अफवाहों पर अपनी राय शेयर की है। हाल ही में विजय एक शादी में तृषा के साथ पहुंचे। इससे पहले उनकी पत्नी संगीता ने उनसे तलाक के लिए आदालत में अर्जी दाखिल की। इस मामले पर लोगों की मिलीजुली राय है। आइए जानते हैं विजय-तृषा के रिश्ते पर विक्रम भट्ट ने क्या कहा है?
Trending Videos

विक्रम की पोस्ट में क्या है?
विक्रम भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक लंबा नोट शेयर कर विजय और तृषा का सपोर्ट किया है। उन्होंने लिखा 'विजय और तृषा की पर्सनल लाइफ के बारे में बहुत शोर मचा हुआ है। मुझे नहीं पता कि ऑनलाइन चल रही अफवाहें सच हैं या नहीं। लेकिन अगर वे सच हैं, तो मैं कुछ बातें कहना चाहता हूं। जब दो लोग एक ऐसे रिश्ते में फंसे रहते हैं जो अपना समय पूरा कर चुका है, लेकिन समाज इस बात पर जोर देता है कि रिश्ता जारी रहना चाहिए; तो वह भी एक जेल है।'

View this post on Instagram

A post shared by Vikram Bhatt (@thevikrambhatt)


विज्ञापन
विज्ञापन

आजादी के सपोर्ट में विक्रम 
विक्रम भट्ट ने आगे लिखा 'मैं हमेशा इंसान के दिल की आजादी के लिए खड़ा रहूंगा। उन्हें जीने और प्यार करने का हक है।'

तृषा के साथ विजय की तस्वीरें वायरल होने के बाद संगीता ने दायर की नई याचिका, कोर्ट से की ये मांगे

संगीता ने लगाए आरोप
हाल ही में, विजय और तृषा 5 मार्च को चेन्नई में प्रोड्यूसर कल्पना एस. सुरेश और मीनाक्षी सुरेश के बेटे की शादी के रिसेप्शन में शामिल हुए। उनकी यह मौजूदगी उनकी पत्नी संगीता के साथ तलाक की कार्रवाई के बीच हुई। उन्होंने अपनी अर्जी में विजय पर एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर रखने का भी आरोप लगाया। 

View this post on Instagram

A post shared by Trish (@trishakrishnan)


रिश्ते को नहीं आया आधिकारिक बयान
ऐसी अफवाहें थीं कि तृषा और विजय के बीच अफेयर चल रहा है, क्योंकि उनकी कथित नजदीकियां हैं। हालांकि ना तो तृषा कृष्णन और ना ही विजय ने अपने रिश्ते के बारे में चल रही बातचीत पर कोई कमेंट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed