‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन की फीस सुनकर आप भी रह जाएंगे दंग, निर्देशक युगी सेतु ने किया बड़ा खुलासा
Kalki 2898 AD: फिल्ममेकर-एक्टर युगी सेतु ने हाल ही में ‘कल्कि 2898 एडी’ में कमल हासन की फीस का खुलासा किया, जिसे सुनकर आप भी चौंक जाएंगे।
विस्तार
फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ (2024) के सीक्वल में कमल हासन की भूमिका और भी बड़ी होने वाली है। इसी बीच फिल्ममेकर-एक्टर युगी सेतु ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उनकी फीस को लेकर बड़ा दावा किया है।
भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर
युगी सेतु के मुताबिक, फिल्म के पहले पार्ट के लिए कमल हासन को एक दिन के शूट के लिए 1 मिलियन डॉलर दिए गए थे। उन्होंने यह भी कहा कि इतनी बड़ी रकम की वजह से कमल हासन भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले अभिनेता बन गए हैं।
हालांकि, बाद में युगी ने बताया कि जब उनकी मुलाकात फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त से हुई, तो उन्हें असली फीस का पता चला। युगी सेतु ने इंडियाग्लिट्स से बातचीत में कहा, ‘कमल सर का स्टेटस ही ऐसा है।
उन्हें ‘कल्कि 2898 एडी’ के लिए 20 दिनों की कॉल शीट के बदले 150 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। उनके जन्मदिन पर मैंने उनसे कहा था कि वह भारत के सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं और उन्हें एक दिन के लिए 1 मिलियन डॉलर मिल रहे हैं, क्योंकि 20 दिनों के लिए उन्हें 150 करोड़ रुपये दिए गए।’
एक दिन के लिए करीब 2 मिलियन डॉलर
उन्होंने आगे बताया कि कमल हासन ने उन्हें फिल्म के प्रोड्यूसर अश्विनी दत्त से मिलवाया। युगी ने कहा, ‘मैंने उनसे कहा कि हमारे दोस्त को भारत का सबसे ज्यादा फीस लेने वाला एक्टर बनाने के लिए धन्यवाद।
जब मैंने कहा कि 20 दिनों के लिए 150 करोड़ रुपये, तो उन्होंने जवाब दिया- ‘नहीं सर, उन्होंने सिर्फ 10 दिन शूट किया है।’ तब मुझे अपनी बात सुधारनी पड़ी, यानि एक दिन के लिए करीब 2 मिलियन डॉलर।’
युगी के इस दावे से पहले कई रिपोर्ट्स में कहा गया था कि कमल हासन को ‘कल्कि 2898 एडी’ में उनके रोल के लिए 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा फीस मिली थी।
फिल्म 'कल्कि 2' के बारे में
फिल्म में कमल हासन ने ‘सुप्रीम यास्किन’ नाम के एक गॉड-किंग का किरदार निभाया है, जो कॉम्प्लेक्स पर राज करता है। फिल्म के आखिरी में यह हिंट भी दिया गया था कि सीक्वल में कमल हासन का स्क्रीन टाइम और ज्यादा होगा।
फिल्म 'कल्कि 2' फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल 'कल्कि 2' में कमल हासन के अलावा प्रभास, अमिताभ बच्चन, साई पल्लवी, दिशा पाटनी, कीर्ति सुरेश जैसे बड़े नाम हैं। अभी तक इसकी रिलीज की तारीख की घोषणा नहीं की गई है।
कमेंट
कमेंट X