Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की तारीफ में अंकल ने पढे़ कसीदे, वायरल हो रही पोस्ट; जानें ऐसा क्या लिखा?
Yash Rangineni Viral Post: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अभी भी अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। शादी के कई दिनों बाद विजय के अंकल ने अभिनेता की कई तस्वीरें शेयर की हैं और उनकी तारीफ की है।
विस्तार
विजय के अंकल रंगिनेनी ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उसमें देखा जा सकता है कि विजय काफी विनम्र नजर आ रहे हैं। शादी के बाद वह अपने नाना-नानी के घर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने अपने गुजर चुके नाना-नानी को श्रद्धांजलि दी है।
The world sees the flamboyance. I see the humility — the side I cherish most.
— Yash Rangineni (@YashBigBen) March 5, 2026
Beyond the glitz and applause, he remains rooted in values, returning to our village to bow his head and seek his maternal grandparents’ blessings 🙏#ViroshWedding #VijayDeverakonda #RashmikaMandanna pic.twitter.com/1RxlqWvVVt
रंगिनेनी ने विजय देवरकोंडा की तारीफ करते हुए लिखा 'दुनिया दिखावटीपन देखती है। मैं विनम्रता देखता हूं। यही वह पहलू है जिसे मैं सबसे ज्यादा संजोता हूं। चमक और तालियों के अलावा, वह मूल्यों में डूबा रहता है। हमारे गांव लौटकर सिर झुकाता है और अपने नाना-नानी का आशीर्वाद लेता है।'
26 फरवरी को अपनी शादी के बाद, कपल तेलंगाना के महबूबनगर जिले में विजय के होमटाउन थुम्मनपेटा पहुंचा।
इस दौरान, नए शादीशुदा जोड़े ने शादी के बाद की रस्मों के तौर पर अपने घर पर सत्यनारायण व्रत किया। उन्होंने उन गांववालों के लिए लंच भी रखा जो उन्हें देखने आए थे।
Box Office Collection: 'चरक' पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
जोड़े ने शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होस्ट किया। यहां फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार पहुंचे। विजय-रश्मिका की शादी पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम रेवंत रेड्डी समेत कई पब्लिक फिगर्स ने भी बधाई मैसेज भेजे।
कमेंट
कमेंट X