{"_id":"69ad089f6df4816cc70ca8b5","slug":"box-office-collection-charak-the-kerala-story-2-assi-and-o-romeo-2026-03-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Box Office Collection: 'चरक' पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Box Office Collection: 'चरक' पर भारी पड़ी 'द केरल स्टोरी 2', जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का हाल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 08 Mar 2026 10:57 AM IST
सार
Box Office Report: वीकएंड पर कई फिल्मों के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है। आइए जानते हैं सभी फिल्मों ने शनिवार को बॉक्स ऑफिस पर कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
Link Copied
इन दिनों सिनेमाघरों में कई फिल्में चल रही हैं। हालांकि कोई ऐसी फिल्म नहीं है जो बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा कलेक्शन कर पाए। शनिवार को 'चरक' का कलेक्शन बढ़ा है। 'अस्सी' के कलेक्शन में भी बढ़ोतरी हुई है। 'द केरल स्टोरी 2' और 'ओ रोमियो' को भी वीकएंड का फायदा मिला है।
Trending Videos
2 of 5
चरक: फियर ऑफ फेथ
- फोटो : यूट्यूब
चरक
फिल्म 'चरक' 6 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म की बहुत ज्यादा चर्चा नहीं थी। बॉक्स ऑफिस पर भी इसका असर दिख रहा है। पहले दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 10 लाख रुपये का कलेक्शन किया। दूसरे दिन इस फिल्म ने 15 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह से इस फिल्म ने अब तक 25 लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
द केरल स्टोरी 2 विवाद
- फोटो : इंस्टाग्राम-@sunshinepictures
द केरल स्टोरी 2
'द केरल स्टोरी 2' 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। नौवें दिन इस फिल्म को वीकएंड का फायदा मिला है। शनिवार को फिल्म ने 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसका कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये था। इसका टोटल कलेक्शन 29.75 करोड़ रुपये हो गया है।
4 of 5
अस्सी फिल्म का ट्रेलर
- फोटो : यूट्यूब ग्रैब
अस्सी
अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अस्सी' धीमी रफ्तार से बॉक्स ऑफिस पर कमाई कर रही है। सोलहवें दिन यानी शनिवार को इस फिल्म ने 30 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसकी कमाई 30 लाख रुपये रही थी। बॉक्स ऑफिस पर इसने अब तक 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
ओ रोमियो फिल्म रिव्यू
- फोटो : सोशल मीडिया
ओ रोमियो
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। इस फिल्म ने 23वें दिन 70 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। शुक्रवार को इसने 50 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने अब तक 69.40 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X