{"_id":"69ad1d5bf7aac92026018394","slug":"t20-world-cup-final-falguni-pathak-is-excited-for-performance-in-closing-ceremony-2026-03-08","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी20 वर्ल्डकप में परफॉर्म करने को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, बताया कितनी रातों से नहीं सोईं सिंगर","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
टी20 वर्ल्डकप में परफॉर्म करने को लेकर उत्साहित फाल्गुनी पाठक और सुखबीर, बताया कितनी रातों से नहीं सोईं सिंगर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sarijuddin
Updated Sun, 08 Mar 2026 12:25 PM IST
विज्ञापन
सार
Falguni Pathak On Her Performance: सिंगर फाल्गुनी पाठक आज टी20 वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाली हैं। इससे पहले उन्होंने अपने उत्साह के बारे में बताया है।
फाल्गुनी पाठक, सुखबीर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला होने वाला है। इससे पहले क्लोजिंग सेरेमनी में सिंगर फाल्गुनी पाठक परफॉर्म करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाला है। इस बीच सिंगर ने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फैंस के सामने परफॉर्म करने को लेकर अपने उत्साह के बारे में बताया है।
Trending Videos
फाल्गुनी पाठक
- फोटो : इंस्टाग्राम@falgunipathak12
इतनी रातों से नहीं सोईं
एएनआई से बात करते हुए पाठक ने कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूं। मैं दो रातों से सोई नहीं हूं। दुनिया के सबसे बड़े नरेंद्र मोदी स्टेडियम में वर्ल्ड कप के लिए इतने दर्शकों के सामने परफॉर्म करने का यह मेरा पहला अनुभव होगा। मैं बहुत, बहुत उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि सब ठीक रहेगा।'
सिंगर ने जताई उम्मीद
उन्होंने आगे कहा, 'मेरे रोंगटे खड़े हो रहे हैं। कल दुनिया भर से फैंस होंगे। मैं भी उनमें से एक हूं। मैं कल के मैच का मजा लूंगी। मुझे यकीन है, भगवान ने चाहा तो भारत यानी हम जीतेंगे।'

सलमान के साथ सुखबीर
- फोटो : सोशल मीडिया
उत्साहित हैं सुखबीर सिंह
सिंगर सुखबीर सिंह भी आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में परफॉर्म करने वाले हैं।
इससे पहले उन्होंने कहा 'मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि मैंने कभी क्रिकेट दर्शकों के लिए परफॉर्म नहीं किया है। यह परफॉर्मेंस बहुत खास होगी...'
कड़ा होने वाला है मुकाबला
आपको बता दें भारत और न्यूजीलैंड आज आइसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप के तहत आमने-सामने होंगे। भारत का मकसद तीन टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम बनकर इतिहास बनाना होगा। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड भारत की मजबूत बैटिंग लाइन-अप को रोकने की कोशिश करेगा। दोनों टीमें अपने पिछले मैचों में शानदार प्रदर्शन के बाद फाइनल में पहुंची हैं।

Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की तारीफ में अंकल ने पढे़ कसीदे, वायरल हो रही पोस्ट; जानें ऐसा क्या लिखा?

कमेंट
कमेंट X