सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Thalapathy Vijay Breaks Silence On Recent Problems Of Divorce And Affair With Trisha Tells Fans Not To Worry

‘मैं संभाल लूंगा’, तलाक और तृषा के साथ अफेयर की चर्चाओं पर विजय ने तोड़ी चुप्पी, फैंस से बोले- चिंता न करें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 07 Mar 2026 08:31 PM IST
विज्ञापन
सार

Thalapathy Vijay: अभिनेता और नेता थलापति विजय ने हाल ही में खुद को लेकर सामने आई चर्चाओं और समस्याओं पर पहली बार प्रतिक्रिया दी है। साथ ही एक्टर ने अपने प्रशंसकों से एक खास अपील भी की है। जानिए क्या कुछ बोले विजय…

Thalapathy Vijay Breaks Silence On Recent Problems Of Divorce And Affair With Trisha Tells Fans Not To Worry
थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

एक्टर और राजनेता थलापति विजय इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है उनकी पर्सनल जिंदगी। विजय की पत्नी ने संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल के वैवाहिक जीवन के बाद विजय से तलाक के लिए अर्जी डाली है। उन्होंने विजय के एक अभिनेत्री से अफेयर की बात कही है। इसके बाद विजय का नाम एक्ट्रेस तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जाने लगा। इस बीच हाल ही में विजय तृषा के साथ एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए। वहीं विजय की फिल्म ‘जन नायकन’ को लेकर भी विवाद अभी तक थमा नहीं है। इस बीच अब विजय ने अपने आसपास की हाल ही की समस्याओं पर बात की है। 

Trending Videos

ये मुद्दे आपके परेशान होने के लिए नहीं हैं
अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में बने थलापति विजय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यह वीडियो चेन्नई में उनकी पार्टी 'तमिलगा वेट्री कजगम' (टीवीके) के महिला दिवस कार्यक्रम का है।

विज्ञापन
विज्ञापन




इस कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए विजय ने अपनी हालिया समस्याओं को लेकर बात की। वीडियो में विजय अपने प्रशंसकों से अपील करते हुए दिख रहे हैं कि वे उनकी समस्याओं के कारण दुखी या तनावग्रस्त न हों।

उन्होंने कहा, ‘कृपया मेरे आसपास की हाल की समस्याओं के बारे में चिंता न करें। ये मुद्दे आपके समय के लायक नहीं हैं। मैं इन्हें खुद संभाल लूंगा। मुझे सबसे ज्यादा दुख तब होता है, जब आप मेरी समस्याओं के कारण दुखी या तनावग्रस्त होते हैं। कृपया मेरे लिए यह बोझ न उठाएं। इसके बजाय, आइए लोगों के कल्याण पर ध्यान दें।’

Thalapathy Vijay Breaks Silence On Recent Problems Of Divorce And Affair With Trisha Tells Fans Not To Worry
थलापति विजय और उनकी पत्नी - फोटो : सोशल मीडिया

पत्नी ने दायर की विजय से तलाक की याचिका
विजय की ये टिप्पणी ऐसे समय में आई हैं, जब उनका निजी जीवन ऑनलाइन और मीडिया में व्यापक चर्चा का विषय बना हुआ है। कुछ समय पहले ही उनकी पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने 26 साल के वैवाहिक जीवन के बाद विजय से तलाक के लिए याचिका दायर की थी।

विजय और संगीता का विवाह अगस्त 1999 में हुआ था और उनके दो बच्चे हैं - जेसन संजय और दिव्या शशा। पत्नी ने याचिका में आरोप लगाया गया है कि विजय का एक महिला अभिनेत्री के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था। याचिका के अनुसार, संगीता को इस कथित संबंध के बारे में 2021 में पता चला। संगीता ने बाद में निवास सुरक्षा और आर्थिक सहायता के लिए एक और याचिका दायर की। 

 

Thalapathy Vijay Breaks Silence On Recent Problems Of Divorce And Affair With Trisha Tells Fans Not To Worry
थलापति विजय और तृषा कृष्णन - फोटो : सोशल मीडिया
तृषा के साथ कार्यक्रम में पहुंचे विजय
पत्नी के आरोपों के बाद विजय का नाम तृषा कृष्णन के साथ जोड़ा जाने लगा। तृषा और विजय का नाम इससे पहले भी जोड़ा गया था। हालांकि, बाद में दोनों का रिश्ता खत्म हो गया, लेकिन तृषा ने अभी तक शादी नहीं की है।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘एनिमल’ के एक्टर ने बताया सेट पर कैसे आते हैं रणबीर कपूर? साझा किया साथ में काम करने का अनुभव


ऐसे में जब पत्नी ने ये आरोप लगाए, तो सोशल मीडिया पर एक बार फिर तृषा का नाम विजय के साथ जोड़ा जाने लगा। इन आरोपों के बीच विजय तृषा के साथ फिल्म निर्माता कलपथी सुरेश और मीनाक्षी के बेटे के विवाह समारोह में पहुंचे। विजय और तृषा एक ही कार में समारोह में पहुंचे और साथ ही वहां से जाते हुए भी देखे गए। इसके बाद संगीता ने एक नई याचिका भी दायर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed