फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Telangana Govt Announces NTR National Film Award To Chiranjeevi Here Full List Of Telangana Gaddar Film Awards

चिरंजीवी को मिलेगा एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार, तेलंगाना सरकार ने की घोषणा; टीजीएफए अवॉर्ड्स का हुआ एलान

Sat, 07 Mar 2026 06:20 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Sat, 07 Mar 2026 06:20 PM IST
सार

Chiranjeevi: साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी को तेलंगाना सरकार द्वारा एक खास सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कमल हासन को भी तेलंगाना सरकार विशेष पुरस्कार प्रदान करेगी। यहां देखें लिस्ट में और किन-किन कलाकारों के नाम हैं शामिल…

विज्ञापन
Telangana Govt Announces NTR National Film Award To Chiranjeevi Here Full List Of Telangana Gaddar Film Awards
चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मेगास्टार चिरंजीवी को तेलंगाना सरकार की ओर से एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है। इसके अलावा सरकार ने बताया कि भारतीय फिल्म जगत की शख्सियत को दिया जाने वाला पैडी जयराज फिल्म पुरस्कार अभिनेता कमल हासन को दिया जाएगा।

विज्ञापन

चिरंजीवी और कमल हासन को विशेष सम्मान
तेलंगाना फिल्म विकास निगम के अध्यक्ष वेंकट रमना रेड्डी ने जूरी के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 'तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार 2025' (टीजीएफए) की विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं के नाम उपमुख्यमंत्री मल्लु भट्टी विक्रमार्क को सौंपे।

विज्ञापन


जूरी के अन्य सदस्यों में  अभिनेता-लेखक तनिकेला भरानी, संगीत निर्देशक मणि शर्मा, निर्माता तम्मारेड्डी भारद्वाज भी शामिल हैं। चिरंजीवी और कमल हासन को दिए गए ये पुरस्कार सरकार द्वारा घोषित विशेष पुरस्कारों का हिस्सा हैं। 'कलाकार और तकनीशियन के लिए व्यक्तिगत पुरस्कार' श्रेणी में, अक्कीनेनी नागा चैतन्य (थंडेल) और रश्मिका मंदाना (द गर्ल फ्रेंड) को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेता और सर्वश्रेष्ठ मुख्य अभिनेत्री के लिए चुना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Telangana Govt Announces NTR National Film Award To Chiranjeevi Here Full List Of Telangana Gaddar Film Awards
सिंगीथम श्रीनिवास राव और सी अश्विनी दत्त - फोटो : सोशल मीडिया

इन्हें भी मिलेंगे अवॉर्ड
निर्देशक सिंगीथम श्रीनिवास राव को तेलुगु फिल्म निर्देशक के लिए बी एन रेड्डी फिल्म पुरस्कार दिया गया है। वरिष्ठ निर्माता सी अश्विनी दत्त को तेलुगु निर्माता के लिए नागी रेड्डी और चक्रपाणि फिल्म पुरस्कार के लिए चुना गया है।

जबकि तेलुगु फिल्म कलाकार के लिए आर नारायण मूर्ति को टी एल कंथा राव फिल्म पुरस्कार दिया जाएगा। वहीं निर्माता रमेश प्रसाद को रघुपति वेंकैया फिल्म पुरस्कार (कलाकार के अलावा) से सम्मानित किया जाएगा।

गीतकार सुद्दला अशोक तेजा को सी नारायण रेड्डी फिल्म पुरस्कार (तेलुगु सिनेमा के कवि, लेखक) के लिए चुना गया है और दिग्गज जयसुधा को अक्कीनेनी नागेश्वर राव फिल्म पुरस्कार (महिला) के लिए चुना गया है।

कांग्रेस सरकार ने की 'तेलंगाना गद्दार फिल्म पुरस्कार 2025' की शुरुआत
फीचर फिल्मों की श्रेणी में, 'राजू वेड्स रामबाई', 'दंडोरा' और 'द ग्रेट प्री वेडिंग शो' को क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय सर्वश्रेष्ठ फिल्मों के रूप में चुना गया है। दिसंबर 2023 में सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने दिवंगत लोक गायक और गीतकार गद्दार के नाम पर फिल्म पुरस्कार देने का निर्णय लिया है।

 

Telangana Govt Announces NTR National Film Award To Chiranjeevi Here Full List Of Telangana Gaddar Film Awards
पवन कल्याण और चिरंजीवी - फोटो : सोशल मीडिया

पवन कल्याण ने दी चिरंजीवी को बधाई
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और लोकप्रिय अभिनेता पवन कल्याण ने अपने बड़े भाई चिरंजीवी को एनटीआर राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार के लिए चुने जाने पर खुशी जताई। उन्होंने एक बयान में अन्य पुरस्कार विजेताओं को भी बधाई दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed