सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kerala film Producer Joby George Sentenced Two years Imprisonment In Two Cheating Cases

जॉबी जॉर्ज को दो साल की जेल, केरल के मशहूर फिल्म प्रोड्यूसर ने की लाखों रुपये की धोखाधड़ी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 08 Mar 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
सार

Kerala film Producer Joby George: केरल के एक फिल्म प्रोड्यूसर जॉबी जॉर्ज को कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है। इस प्रोड्यूसर पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का आरोप है। 

Kerala film Producer Joby George Sentenced Two years Imprisonment In Two Cheating Cases
प्रोड्यूसर जॉबी जॉर्ज - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

कोच्चि की एक कोर्ट ने केरल के फिल्म प्रोड्यूसर जॉबी जॉर्ज को धोखाधड़ी के दो मामलों में दो-दो साल की जेल की सजा सुनाई है। एडिशनल सेशंस कोर्ट के जज सबरीनाथन पी ने जॉबी जॉर्ज (49) को विदेश में नौकरी और बिजनेस के मौके दिलाने के दो मामलों में दोषी पाया।

Trending Videos


प्रोड्यूसर की पत्नी और मां को किया बरी
कोर्ट ने प्रोड्यूसर जॉबी जॉर्ज की मां एलिस जॉर्ज और पत्नी सुनीमोल को शनिवार को दोनों मामलों में बरी कर दिया गया। जॉर्ज कई मलयालम फिल्मों के प्रोड्यूसर हैं, जिनमें ‘किष्किंधा कंदम’, ‘कावल’ और ‘शायलॉक’ शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Vijay Deverakonda: विजय देवरकोंडा की तारीफ में अंकल ने पढे़ कसीदे, वायरल हो रही पोस्ट; जानें ऐसा क्या लिखा? 

बिजनेस शुरू करने का वादा करके ठगे लाखों रुपये 
जॉबी जॉर्ज को बीजू वर्गीस और डार्ली बीजू नाम के एक कपल को धोखा देने का दोषी पाया गया। प्रोड्यूसर ने उन्हें लंदन में बिजनेस शुरू करने में मदद करने का वादा किया था। न्यूकैसल में पार्टनरशिप बेसिस पर एक ऑफ-लाइसेंस दुकान खोली। साथ ही यूके के एक कॉलेज में एडमिशन का इंतजाम करवाया। उसने 2010 में कपल से 17.75 लाख रुपये लिए थे।
मुलंथुरुथी पुलिस ने शुरू में 2012 में केस दर्ज किया था, जिसे बाद में 2013 में क्राइम ब्रांच को सौंप दिया गया था। कोर्ट ने इस मामले में जॉबी जॉर्ज को दो साल की जेल की सजा सुनाई। साथ ही 16.52 लाख रुपये का जुर्माना लगाया।

एक अन्य केस में भी हुई सजा
एक दूसरे ठगी के मामले में भी प्रोड्यूसर को कोर्ट ने दोषी पाया है। यह मामला 2011 और 2012 के बीच का है। यूके के लिए एम्प्लॉयमेंट वीजा दिलाने का वादा करके राजेश मैथ्यू नाम के एक व्यक्ति से प्रोड्यूसर ने 50 लाख रुपये की ठगी की थी। यह केस मुवत्तुपुझा पुलिस ने 2012 में दर्ज किया था। इस मामले में भी कोर्ट ने प्रोड्यूसर को दो साल की सजा सुनाई और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। 
बाद में कोर्ट ने प्रोड्यूसर को ऊपरी अदालत में अपील करने की इजाजत दी, साथ ही एक महीने के लिए सजा सस्पेंड कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed