विजय देवरकोंडा के साथ अपनी प्रेम कहानी पढ़कर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, लिखा- 'मैं आभारी हूं...'
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना ने उदयपुर में विजय देवरकोंडा से शादी कर ली है। शादी के बाद कई फैंस रश्मिका और विजय को बधाई दे रहे हैं। हाल ही में विजय के साथ अपनी प्रेम कहानी की प्रशंसा करने वाली एक फैन का पोस्ट पढ़कर रश्मिका भावुक हो गईं। जिसके बाद रश्मिका ने फैन को एक प्यारा रिप्लाई किया है।
विस्तार
अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में हैं। दोनों ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक खूबसूरत और निजी समारोह में शादी की। यह उनके फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशी की बात थी। हाल ही में रश्मिका की एक फैन ने एक पोस्ट किया, जिसे पढ़ने के बाद रश्मिका भावुक हो गईं और अपनी फैन को एक प्यारा रिप्लाई किया।
रश्मिका ने किया फैन को रिप्लाई
शादी के बाद, रश्मिका अपनी एक फैन की लंबी पोस्ट पढ़कर बहुत भावुक हो गईं। इस पोस्ट में फैन ने उनके प्यार की तारीफ की और कहा कि असली प्यार में एक-दूसरे की प्रशंसा होती है। रश्मिका ने X (ट्विटर) पर जवाब देते हुए लिखा कि इतने लंबे नोट को पढ़कर वह बहुत इमोशनल हो गईं। उन्होंने लिखा कि काफी समय बाद अपने बारे में कुछ इतना अच्छा पढ़कर दिल छू गया। वे बहुत कुछ कहना चाहती थीं, लेकिन कम ही कह पाईं। रश्मिका ने इसे एक खूबसूरत सफर बताया और प्यार के बारे में कहा कि ऐसा प्यार मिलना चाहिए जो आजादी दे।
I have never become so emotional reading something written about me this much in a long long time..
— Rashmika Mandanna (@iamRashmika) March 8, 2026
There is so much I want to say but so little I can say.
I am finding my own room and that’s a journey I am so grateful for..
Thankyou for recognising it..❤️
About love all I… https://t.co/f7W5vv0UJ5
रश्मिका और विजय
शादी के जश्न में दोनों ने फैंस के साथ मिलकर खुशी बांटी। उन्होंने 1 मार्च से देश के कई शहरों में मिठाइयों से भरे ट्रक भेजे, जैसे दिल्ली, बिहार, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र और बाकी जगहों पर। साथ ही कई राज्यों के मंदिरों में अन्नदान भी करवाया। दोनों की सगाई पिछले साल अक्तूबर में हुई थी, लेकिन उन्होंने फरवरी तक रिश्ते की आधिकारिक घोषणा नहीं की। शादी 26 फरवरी को उदयपुर में हुई और 4 मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन हुआ। रिसेप्शन में रश्मिका ने लाल-सुनहरी साड़ी और विजय ने क्रीम कुर्ता-धोती पहना।
'रणबाली' में नजर आएंगे रश्मिका विजय
रश्मिका और विजय दोनों ने साथ में 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में काम किया है। अब वह 'रणबाली' नाम की पीरियड एक्शन ड्रामा फिल्म में नजर आएंगे। इस फिल्म में विजय स्वतंत्रता सेनानी रणबाली की भूमिका में हैं और रश्मिका जयम्मा का किरदार निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जीवन से जुड़ी खास महिलाओं को किया सम्मान, शेयर की बचपन की तस्वीरें; लिखा- 'मेरी दुनिया...'..
कमेंट
कमेंट X