सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nupur sanon birthday post for hubby Stebin Ben kriti sanon also share adorable pics

नूपुर ने पति स्टेबिन बेन के जन्मदिन पर शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, कृति सेनन ने लुटाया जीजा पर प्यार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 09 Mar 2026 03:58 PM IST
विज्ञापन
सार

Stebin Ben Birthday: नूपुर सेनन के पति और सिंगर स्टेबिन बेन का आज 9 मार्च को जन्मदिन है। इस खुशी में नूपुर और कृति सेनन ने स्टेबिन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

nupur sanon birthday post for hubby Stebin Ben kriti sanon also share adorable pics
स्टेबिन बेन-नूपुर और कृति सेनन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

आज स्टेबिन बेन अपना 33वां जन्मदिन मना रहे हैं। स्टेबिन के जन्मदिन पर उनकी पत्नी नूपुर ने कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। वहीं नूपुर की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने भी जीजा स्टेबिन के लिए एक प्यारी बात लिखी है।

Trending Videos

नूपुर ने शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
नूपुर ने आज इंस्टाग्राम स्टोरी पर पति स्टेबिन बेन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और साथ ही कई रोमांटिक तस्वीरें भी शेयर की हैं। पहली तस्वीर नूपुर और स्टेबिन की शादी की है। जिसमें स्टेबिन प्यार से नूपुर के हाथों को किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नूपुर ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे हस्बैंड।'
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तस्वीर
दूसरी तस्वीर में नूपुर और स्टेबिन रोमांटिक पोज में नजर आ रहे हैं। दोनों ने पीले रंग की ड्रेस कैरी की हुई है। नूपुर ने इस दूसरी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, 'मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मैं आपकी कितनी शुक्रगुजार हूं।'

तीसरी तस्वीर
तीसरी तस्वीर में नूपुर और स्टेबिन एक-दूजे के गले मिलते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर दोनों की शादी के समय की है। इस रोमांटिक तस्वीर के साथ नूपुर ने कैप्शन में लिखा, 'तुम मेरी सबसे सुरक्षित जगह हो, जहां मैं पूरी तरह से मैं बन पाती हूं।'

चौथी तस्वीर
चौथी तस्वीर भी नूपुर और स्टेबिन की शादी की तस्वीरों में से एक है। इस तस्वीर में स्टेबिन प्यार से नूपुर के माथे पर किस करते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ नूपुर ने कैप्शन में लिखा, 'हर दिन मेरा साथ देने के लिए धन्यवाद।'

कृति ने लुटाया जीजा स्टेबिन पर प्यार
स्टेबिन बेन के जन्मदिन पर नूपुर की बहन और बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने अपने जीजा को शुभकामनाएं दी हैं। कृति ने स्टेबिन के जन्मदिन पर दो प्यारी तस्वीरें इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की हैं। पहली तस्वीर में कृति और स्टेबिन क्यूट पोज देते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ कृति ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो स्टेब्स..., आपके सफर पर मुझे गर्व है, आपके टैलेंट से हैरान हूं और हमेशा आपके लिए दुआ करती हूं।' वहीं दूसरी तस्वीर में कृति अपने जीजा के गले लगती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर के साथ कृति ने लिखा, 'लव यू...' इसके साथ ही कृति ने लाल दिल वाला इमोजी भी बनाए हैं।

'कॉकटेल 2' में नजर आएंगी कृति सेनन
'कॉकटेल 2', 2012 की सुपरहिट फिल्म 'कॉकटेल' का सीक्वल है, जिसका निर्देशन होमी अदजानिया कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में कृति सेनन के साथ शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 2026 के आखिर तक रिलीज हो सकती है।

यह भी पढ़ें: माता-पिता बनने से पहले रणदीप हुडा और लिन लैशराम ने कराया मैटरनिटी फोटोशूट, एक-दूजे में खोए नजर आए पति-पत्नी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed