सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Saurabh Shukla On Working With Shah Rukh Khan In King Says Many Actors Dream To Work With SRK

‘शाहरुख खान के साथ काम करना एक्टर्स का सपना होता है’, ‘किंग’ में अपनी कास्टिंग पर बोले सौरभ शुक्ला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Mon, 09 Mar 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Saurabh Shukla On Work With SRK: सौरभ शुक्ला भी उन अभिनेताओं में शामिल हैं, जो शाहरुख की ‘किंग’ का हिस्सा हैं। अब सौरभ शुक्ला ने शाहरुख के साथ काम करने का अनुभव साझा किया है।

Saurabh Shukla On Working With Shah Rukh Khan In King Says Many Actors Dream To Work With SRK
सौरभ शुक्ला और शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

लेखक व अभिनेता सौरभ शुक्ला इन दिनों अपनी नई निर्देशित फिल्म ‘जब खुली किताब’ को लेकर चर्चाओं में हैं। वहीं इसी साल अभिनेता शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ में भी नजर आएंगे। हाल ही में सौरभ शुक्ला ने शाहरुख खान के साथ काम करने के अपने अनुभव को साझा किया। उन्होंने बताया कि लोग शाहरुख के साथ काम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

Trending Videos

हर कोई शाहरुख को पसंद करता है
आईएनएस के मुताबिक, सौरभ शुक्ला ने शाहरुख के साथ काम करने पर कहा कि शाहरुख खान के साथ काम करना कई अभिनेताओं का सपना होता है। हर कोई शाहरुख खान को पसंद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


उनके ऑफिस से एक कॉल आ जाए, या वे खुद फोन करें, तो आप उनके साथ काम करने के लिए कुछ भी करने को तैयार हो जाएंगे। हालांकि, इस दौरान सौरभ शुक्ला ने ‘किंग’ में अपने किरदार को लेकर कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया।

Saurabh Shukla On Working With Shah Rukh Khan In King Says Many Actors Dream To Work With SRK
फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk

किरदार के बारे में नहीं दी जानकारी
जब उनसे पूछा गया कि फिल्म में उनके कितने सीन हैं, तो सौरभ शुक्ला ने सवाल को टालते हुए कहा कि वे फिल्म के बारे में उतना ही बताएंगे जितना वे बताना चाहते हैं। लोगों को यह जानने के लिए 'किंग' देखनी होगी कि कहानी में उनका क्या रोल है।

फिल्म बहुत बड़ी है और कई लोग इसका हिस्सा बनना चाहते हैं। इसमें इंडस्ट्री का 70 प्रतिशत हिस्सा है। सौरभ शुक्ला इससे पहले शाहरुख खान के साथ 'बादशाह' और 'हे राम' जैसी फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।

यह खबर भी पढ़ेंः ‘हंसा ने मुझे टॉर्चर किया’, सनाह कपूर ने बताया क्यों ‘खिचड़ी’ में मां सुप्रिया पाठक के किरदार से होती थी चिढ़

‘किंग’ में दिखेगी बड़ी स्टारकास्ट
‘किंग’ का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान के अलावा अभिषेक बच्चन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर, जयदीप अहलावत, रानी मुखर्जी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी और राघव जुयाल भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म में शाहरुख के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी दिखाई देंगी।

Saurabh Shukla On Working With Shah Rukh Khan In King Says Many Actors Dream To Work With SRK
फिल्म 'जब खुली किताब' - फोटो : एक्स (ट्विटर)
सौरभ शुक्ला ने किया है ‘जब खुली किताब’ का निर्देशन
सौरभ शुक्ला ने हाल ही में ‘जब खुली किताब’ का निर्देशन किया है। यह उनके एक मूल नाटक पर आधारित है। यह फिल्म 6 मार्च से ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम कर रही है। फिल्म में पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक ऐसे दंपत्ति की कहानी है, जिनका लंबे समय से चला आ रहा वैवाहिक जीवन एक रहस्य के उजागर होने से बिखर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed