{"_id":"69b13f04c855d28684007493","slug":"actress-hansika-motwani-gets-divorced-with-sohail-kathuria-her-marriage-ends-after-four-years-2026-03-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, चार साल में सोहेल कथूरिया से टूटी शादी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक, चार साल में सोहेल कथूरिया से टूटी शादी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Aradhya Tripathi
Updated Wed, 11 Mar 2026 03:56 PM IST
विज्ञापन
सार
Hansika Motwani Divorce: कई दिनों से शादी में आ रहीं अनबन की खबरों के बाद अब अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का तलाक हो गया है। जानिए क्या रही वजह और कब हुई थी शादी…
हंसिका मोटवानी का हुआ तलाक
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
विस्तार
सेलेब्रिटीज के तलाक की लिस्ट में अब एक नाम अभिनेत्री हंसिका मोटवानी का भी जुड़ गया है। हंसिका का पति सोहेल कथूरिया से तलाक हो गया है। काफी वक्त से उनकी शादी में दरार की खबरें आ रही थीं। अब इस पर मुहर लग गई है। मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने हंसिका और सोहेल का तलाक फाइनल कर दिया है। दोनों की शादी सिर्फ चार साल तक ही चल सकी। कपल का इस शादी से कोई बच्चा नहीं है।
Trending Videos
हंसिका मोटवानी और सोहेल कथूरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
2022 में हुई थी शादी, आपसी सहमति से हुआ तलाक
हंसिका ने बिजनेसमैन सोहेल कथूरिया से 4 दिसंबर 2022 को धूमधाम से शादी की थी। मगर उनकी शादी ज्यादा दिनों तक नहीं चल सकी। शादी के 3 साल बाद से ही उनकी मैरिड लाइफ में उथल-पुथल होने की खबरें आने लगी थीं।
सोहेल की हंसिका के साथ ये दूसरी शादी थी। हंसिका की बेस्ट फ्रेंड रिंकी बजाज संग उन्होंने पहली शादी की थी। हालांकि, सोहेल और हंसिका के तलाक की मुख्य वजह अब तक सामने नहीं आई है। लेकिन उनकी शादी में दिक्कतें पिछले लगभग दो साल से बनी हुई हैं।
जानकारी के मुताबिक दोनों जुलाई 2024 से ही अलग रह रहे हैं। इस दरमियान घरवालों ने दोनों की शादी को बचाने का काफी प्रयास भी किया, लेकिन वो सफल नहीं हो सके। अंतत: दोनों का तलाक हो गया। ये तलाक आपसी सहमति से हुआ है।
छोटी-छोटी बातों पर होता था झगड़ा
हंसिका ने तलाक लेते हुए अपने एलिमनी अमाउंट के लिए कोई दावा नहीं किया है। कोर्ट की सुनवाई के दौरान, मोटवानी के वकील अदनान शेख ने बताया कि शादी के बाद कपल कुछ दिनों तक साथ रहा।
लेकिन धीरे-धीरे उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके नेचर, सोच और लाइफस्टाइल में बहुत फर्क है। इससे झगड़े होने लगे। छोटी-छोटी बातों पर रोज झगड़ा होता था और एक छत के नीचे रहना उनके लिए मुश्किल हो गया था। इसलिए उन्होंने अलग होने का फैसला किया।

हंसिका मोटवानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की करियर की शुरुआत
हंसिका मोटवानी ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट की थी। वो बच्चों के लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘शा का ला का बूम बूम’ में भी नजर आई थीं। इसीसे उन्हें पहचान मिली।
इसके बाद वो ऋतिक रोशन की ‘कोई मिल गया’ में भी बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ही नजर आईं। बाद में उन्होंने 2007 में साउथ की फिल्म ‘देसमुदुरु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। इस फिल्म में वो अल्लू अर्जुन के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं।
इस फिल्म के लिए हंसिका को साउथ का बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला था। इसके बाद वो कई अन्य साउथ की फिल्मों में भी नजर आईं। हंसिका को बॉलीवुड में पहचान हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म ‘आपका सुरूर’ से मिली।

कमेंट
कमेंट X