सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Force 3 shooting disrupt Harshvardhan Rane Apologises To Crew

इस वजह से रोकनी पड़ी 'फोर्स 3' की शूटिंग, हर्षवर्धन ने हालात को संभाला; क्रू से मांगी माफी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Wed, 11 Mar 2026 05:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Force 3 Shooting: फिल्म 'फोर्स 3' की शूटिंग तब रोक देनी पड़ी जब शूटिंग वाली जगह पर ज्यादा फैंस आ गए। ऐसे में हर्षवर्धन को आगे आना पड़ा। अब उन्होंने क्रू से माफी मांगी है।

Force 3 shooting disrupt Harshvardhan Rane Apologises To Crew
हर्षवर्धन राणे - फोटो : इंस्टाग्राम@harshvardhanrane
विज्ञापन

विस्तार

हर्षवर्धन राणे अपनी अपकमिंग फिल्म 'फोर्स 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में इस फिल्म की शूटिंग गुजरात में शुरू हुई है। 'फोर्स' फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त की शूटिंग पूजा के साथ शुरू हुई। हाल ही में शूटिंग में तब रुकावट आ गई, जब कलाकारों की एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक शूटिंग स्थल पर जमा हो गए। इससे प्रोडक्शन टीम को दिक्कत हुई और हर्षवर्धन राणे को आगे आना पड़ा।
Trending Videos

हर्षवर्धन ने फैंस से गुजारिश की
'फोर्स 3' के शूटिंग स्थल पर जब ज्यादा फैंस जमा हो गए तो हालात बेकाबू हो गए। इस वजह से शूटिंग रोक देनी पड़ी। ऐसे में हर्षवर्धन राणे को आगे आना पड़ा। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में देखा जा सकता है कि हर्षवर्धन राणे उत्साहित फैंस को शांत करने के लिए आगे बढ़े। हाथ जोड़कर, एक्टर ने भीड़ से गुजारिश की कि वे अपनी आवाज धीमी रखें और टीम के साथ सहयोग करें, ताकि शूटिंग बिना किसी रुकावट के जारी रहे। उनकी अपील के तुरंत बाद, भीड़ शांत हो गई, जिससे प्रोडक्शन टीम अपना काम फिर से शुरू कर पाई।

View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)




 
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्षवर्धन ने मांगी माफी
इसके बाद हर्षवर्धन राणे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें उन्होंने शूटिंग में हुई दिक्कत के लिए क्रू से माफी मांगी। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'गुजरात में फोर्स 3 की शूटिंग हो रही है। साउंड डिपार्टमेंट, डायरेक्शन टीम और प्रोडक्शन टीम से माफी चाहता हूं।'

View this post on Instagram

A post shared by Harshvardhan Rane (@harshvardhanrane)


कब रिलीज होगी फिल्म?
'फोर्स 3' का निर्देशन भव धूलिया कर रहे हैं। इसके लेखक सीमाब हाशमी हैं। इसमें जॉन अब्राहम एसीपी यशवर्धन सिंह के अपने किरदार में एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आएंगे। फिल्म में मुख्य अभिनेत्री के तौर पर तान्या मानिकतला को लिया गया है। इसका प्रोडक्शन 2026 की शुरुआत में शुरू हुआ था। माना जा रहा है कि यह फिल्म 2027 तक सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed