सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Priyanka Chopra Opened Up About Witnessing First Time Fame With Thalapathy Vijay During Tamil film Thamizhan

विजय की लोकप्रियता देख हैरान रह गई थीं प्रियंका चोपड़ा, ‘थमिझन’ के दौरान एक्ट्रेस को हुआ प्रसिद्धि का एहसास

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Aradhya Tripathi Updated Wed, 11 Mar 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra On Fame Of Thalapathy Vijay: प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उन्हें कब पहली बार असल में प्रसिद्धि का एहसास हुआ था। साथ ही उन्होंने थलापति विजय की भी जमकर तारीफ की।

Priyanka Chopra Opened Up About Witnessing First Time Fame With Thalapathy Vijay During Tamil film Thamizhan
प्रियंका चोपड़ा और थलापति विजय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका चोपड़ा अब एक ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। वो भारतीय फिल्मों के साथ-साथ हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का भी हिस्सा रह चुकी हैं। अब अभिनेत्री ने साझा किया कि उन्हें स्टारडम का असली अंदाजा अपनी पहली तमिल फिल्म 'थमिझन' के दौरान लगा। इसमें वो थलापति विजय के साथ प्रमुख भूमिका में नजर आई थीं। 2002 में आई तमिल फिल्म के दौरान विजय की अपार लोकप्रियता ने उन पर गहरा प्रभाव छोड़ा। जहां उन्होंने प्रसिद्धि को करीब से देखा।

Trending Videos

विजय को एक्टिंग करते देख उत्साहित हो जाते थे फैंस
'नॉट स्किनी बट नॉट फैट' पॉडकास्ट में बात करते हुए प्रियंका ने बताया कि ‘थमिझन’ की शूटिंग के दौरान विजय को देखने के लिए उमड़ने वाली भीड़ को देखकर उन्हें कितना रोमांच महसूस हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन


अपने अनुभव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत में तमिल भाषा में बनी 'थमिझन' नाम की फिल्म थी। यह प्रसिद्धि से मेरा पहला छोटा सा परिचय था। मेरे सह-कलाकार, जिनका नाम विजय है, बेहद लोकप्रिय हैं।

मुझे याद है जब हम सेट पर पहुंचते थे, तो वहां सैकड़ों-सैकड़ों लोग खड़े होकर उन्हें नाचते और अपना अभिनय करते हुए देखते थे। यह मेरी पहली फिल्म थी। मुझे पर्दे के पीछे क्या होता है, इसका कोई अंदाजा नहीं था।

मैंने बस वही देखा जो हमने सिनेमाघरों में देखा। मुझे याद है कि मैं सोच रही थी कि यह कितना अद्भुत एहसास होगा। खासकर भारत में जहां लोग अपनी फिल्मों से प्यार करते हैं और प्रशंसक सचमुच बहुत कुछ देते हैं।

एक्टिंग को प्रसिद्धि से जोड़कर देखती थीं प्रियंका
बातचीत के दौरान जब प्रियंका से पूछा गया कि क्या वह भी इसी तरह की लोकप्रियता हासिल करना चाहती हैं? इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि हां, 18 साल की उम्र में मुझे लगता था, क्या इसका यही मतलब है? मुझे लगता है कि इस पेशे को लेकर मेरा नजरिया गलत था क्योंकि मैं इसे प्रसिद्धि के बारे में ही समझती थी।

जब मैंने अभिनय करना शुरू किया, तब मुझे एहसास हुआ कि प्रसिद्धि तो पेशे का एक हिस्सा है, न कि खुद पेशा। तभी से यह सचमुच मजेदार लगने लगा।

Priyanka Chopra Opened Up About Witnessing First Time Fame With Thalapathy Vijay During Tamil film Thamizhan
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
‘वाराणसी’ में नजर आएंगी प्रियंका
प्रियंका पहले भी ‘थमिझन’ को लेकर बात कर चुकी हैं और विजय की भी जमकर तारीफ करती रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा हाल ही में हॉलीवुड एक्शन थ्रिलर 'द ब्लफ' में नजर आईं थीं। यह फिल्म 25 फरवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी।

इसके अलावा प्रियंका के खाते में एसएस राजामौली की मच अवेटेड फिल्म 'वाराणसी' भी है। इस फिल्म में प्रियंका के साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे। ‘वाराणसी’ 7 अप्रैल 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed