सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Preity Zinta shares Love Note On Husband Gene Goodenough Birthday calls Him center of her universe

'तुम मेरी दुनिया की धुरी हो...'; पति जीन गुडइनफ के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा ने शेयर किया लव नोट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Wed, 11 Mar 2026 05:08 PM IST
विज्ञापन
सार

Preity Zinta Post: अभिनेत्री प्रीति जिंटा के पति जीन गुडइनफ आज बुधवार को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने पति के लिए एक खास नोट साझा किया है।

Preity Zinta shares Love Note On Husband Gene Goodenough Birthday calls Him center of her universe
प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वे अपने निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट के साथ-साथ फैमिली की फोटोज-वीडियो की झलक भी अक्सर फैंस के साथ शेयर करती हैं। प्रीति के पति जीन गुडइनफ 11 मार्च को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस मौके पर एक्ट्रेस ने एक खास पोस्ट शेयर किया है।

Trending Videos

लिखा- 'तुम्हें बेशुमार प्यार करती रहूंगी'
प्रीति जिंटा ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है। उन्होंने जीन के साथ तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, 'मेरी दुनिया के केंद्र। मेरे पंखों को हवा देने वाले, जिसकी वजह से मैं दुनिया की उड़ान भर पाती हूं। बादलों से भरे आसमान में मेरी उम्मीद की किरण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। सबसे अच्छे पिता, सबसे अच्छे पति और मेरे सबसे अच्छे दोस्त होने के लिए शुक्रिया। हमेशा तुम्हें बेशुमार प्यार करती रहूंगी'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Preity G Zinta (@realpz)


विज्ञापन
विज्ञापन

Preity Zinta shares Love Note On Husband Gene Goodenough Birthday calls Him center of her universe
प्रीति जिंटा-जीन गुडइनफ - फोटो : इंस्टाग्राम

सोनाक्षी से सेलिना तक, सेलेब्स ने दी बधाई
जीन गुडइनफ के जन्मदिन पर प्रीति जिंटा के फैंस ने बधाई दी है। इसके अलावा एक्ट्रेस के पोस्ट पर सेलेब्स के भी रिएक्शन सामने आए हैं। सोनाक्षी सिन्हा, ऋतिक रोशन और सेलिना जेटली ने कमेंट कर जीन को बर्थडे विश किया है।

Harvey Weinstein: 'जेल में मुझपर हमला हुआ...', दुष्कर्म मामले में सजा काट रहे हार्वी वाइंस्टीन ने सुनाई आपबीती



कब हुई कपल की शादी?
जीन गुडइनफ, एक नामी बिजनेसमैन हैं। उनकी और प्रीति जिंटा की शादी 29 फरवरी 2016 को हुई। दोनों की उम्र में करीब दस साल का अंतर है। जीन एक्ट्रेस वाइफ से 10 साल छोटे हैं। शादी के बाद प्रीति लॉस एंजलिस बस गईं। कपल के जुड़वा बच्चे हैं। बात करें प्रीति जिंटा के वर्क फ्रंट की तो वे फिल्म 'लाहौर 1947' में नजर आएंगी। इसमें वे सनी देओल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed