सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   comedian bharti singh video goes viral on social media says on her looks

Viral Video: भारती सिंह ने पैपराजी को फोटो खींचने से किया इनकार, अपने लुक्स को लेकर बोलीं- 'मेरी यह तस्वीर...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 11 Mar 2026 02:48 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharti Singh Viral Video: कॉमेडियन भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें वह पैपराजी से अपनी तस्वीरों को लेकर कुछ खास कहती नजर आ रही हैं।

comedian bharti singh video goes viral on social media says on her looks
भारती सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

भारती सिंह अपनी कॉमेडी और मजेदार बातों से सभी को हंसाती आई हैं। आज सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें भारती पैपराजी को नखरे दिखाती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में भारती ने पैपराजी से कहा कि वह उनकी फोटो न खींचे। जानिए क्या रही वजह?

Trending Videos

वायरल वीडियो
भारती सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में भारती ऑरेंज टी-शर्ट में नजर आईं। भारती को देखते ही जब पैपराजी उनकी फोटो खींचने लगे तो वह भड़क गईं। भारती ने पैपराजी से कहा, 'सुंदर बनकर आऊंगी तब फोटो खींचना।' इसके बाद भारती वहां पर मौजूद अर्जुन बिजलानी के साथ बात करती नजर आईं। फिर अचानक से पैपराजी से बोलीं, 'मैं जब सुंदर बनूंगी, वो वाला फोटो शेयर कीजिएगा, ये वाले लुक का फोटो शेयर मत करना।'

View this post on Instagram

A post shared by F I L M Y G Y A N (@filmygyan)



 
विज्ञापन
विज्ञापन

भारती और हर्ष
भारती और हर्ष लिम्बाचिया की मुलाकात एक कॉमेडी शो के सेट पर हुई थी, जहां भारती परफॉर्मर थीं और हर्ष राइटर। दोस्ती से शुरू हुआ ये रिश्ता साल 2017 में शादी तक पहुंचा। कपल ने 2022 में अपने पहले बेटे लक्ष्य का स्वागत किया था, जबकि 2025 में उनके घर दूसरे बेटे यशवीर का जन्म हुआ। 

भारती का वर्कफ्रंट
दूसरी डिलीवरी के महज तीन हफ्ते बाद ही भारती काम पर लौट आई थीं। वह इन दिनों रियलिटी कुकिंग शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ को होस्ट कर रही हैं। उनके इस शो में जमकर मस्ती के साथ कॉमेडी का तड़का देखने को मिलता है। 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' का ग्रैंड फिनाले 25 जनवरी 2026 को हुआ था।

यह भी पढ़ें: सोराब बेदी ने मलाइका अरोड़ा के साथ डेटिंग की अफवाहों पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'रिश्ता कई साल पुराना...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed