सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Kangana Ranaut Bharat Bhhagya Viddhaata inspired by shooting at Mumbai hospital during 26/11 attacks report

Kangana Ranaut: किस पर आधारित होगी 'भारत भाग्य विधाता', जानें कंगना रनौत की फिल्म के बारे में सबकुछ

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 11 Mar 2026 12:10 PM IST
विज्ञापन
सार

Bharat Bhhagya Viddhaata: फिल्म 'इमरजेंसी' के बाद कंगना रनौत जल्द ही फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' में नजर आएंगी। इस फिल्म में कंगना एक खास रोल निभाएंगी।

Kangana Ranaut Bharat Bhhagya Viddhaata inspired by shooting at Mumbai hospital during 26/11 attacks report
कंगना रनौत - फोटो : X
विज्ञापन

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने राजनीति में कुछ समय बिताने के बाद अब अपनी नई फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। कंगना की आगामी फिल्म का नाम 'भारत भाग्य विधाता' है। जानिए फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' किस पर आधारित है।

Trending Videos

कंगना का रोल
वैरायटी इंडिया की एक खबर के अनुसार, कंगना इस फिल्म में एक नर्स का किरदार निभाएंगी। फिल्म मुंबई के कामा और अल्बलेस अस्पताल में 26/11 हमलों के दौरान हुई घटना पर आधारित है। कंगना की इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' के बारे में 
'भारत भाग्य विधाता' फिल्म में गिरिजा ओक भी मुख्य भूमिका में होंगी। इस फिल्म का निर्देशन मनोज तापड़िया कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और अब पोस्ट-प्रोडक्शन का काम चल रहा है। यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

किस पर आधारित है 'भारत भाग्य विधाता' 
'भारत भाग्य विधाता' फिल्म 2008 के मुंबई 26/11 आतंकी हमलों पर आधारित है, खासकर अस्पताल में हुई घटनाओं और वहां के लोगों की बहादुरी पर। यह फिल्म दिखाएगी कि कैसे अस्पताल के कर्मचारियों ने मुश्किल वक्त में हिम्मत दिखाई और स्थिति को संभाला। 

मुंबई आतंकी हमला
पीटीआई के अनुसार, 26 नवंबर 2008 को आतंकवादियों ने कामा अस्पताल में घुसकर छह गार्डों की हत्या कर दी थी। मुख्य भवन के पीछे कई गोलियां चलाई गईं, जिससे कई कर्मचारियों घायल भी हुए। गोलियों की आवाज सुनकर अस्पताल के कर्मचारी सतर्क हो गए और उन्होंने अस्पताल के बाकी दरवाजे बंद कर दिए।

हॉलीवुड फिल्म में नजर आएंगी कंगना?
कंगना अभिनेता आर. माधवन के साथ एक और फिल्म में काम करेंगी, जिसका निर्देशन ए.एल. विजय करेंगे। इसके अलावा, कंगना जल्द हॉलीवुड में 'ब्लेस्ड बी द इविल' फिल्म से डेब्यू कर सकती हैं, जिसमें टायलर पोसी और स्कारलेट रोज स्टैलोन भी होंगे।

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2: राम गोपाल वर्मा का दावा, 'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई से साउथ सिनेमा हिल जाएगा; जानिए पूरी डिटेल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed