फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sanjay dutt sister Priya shares throwback pictures of father Sunil Dutt Nargis on their marriage anniversary

सुनील दत्त-नरगिस की बेटी प्रिया ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, लिखा- 'सालगिरह मुबारक हो मां और पापा'

Wed, 11 Mar 2026 03:59 PM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 11 Mar 2026 03:59 PM IST
सार

Sunil Dutt Nargis: सुनील दत्त और नरगिस की बेटी और संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त ने आज अपने मां और पिता की शादी की सालगिरह पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रिया ने एक भावुक नोट भी लिखा है।

विज्ञापन
sanjay dutt sister Priya shares throwback pictures of father Sunil Dutt Nargis on their marriage anniversary
सुनील दत्त-नरगिस - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह पर, प्रिया दत्त ने आज बुधवार को दिवंगत अभिनेता सुनील दत्त और नरगिस की पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ प्रिया ने एक दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा है।

विज्ञापन

प्रिया ने शेयर की तस्वीरें
प्रिया ने आज इंस्टाग्राम पर कई पुरानी तस्वीरों को शेयर किया। पहली तस्वीर में सुनील और नरगिस एक-दूजे में खोए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी संजय दत्त और प्रिया के बचपन की तस्वीर है, जिसमें पूरी फैमिली पोज देती नजर आ रही है। 

View this post on Instagram

A post shared by Priya Dutt Roncon (@priyadutt)


विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिया दत्त का नोट
प्रिया दत्त ने आज इंस्टाग्राम पर अपने पिता सुनील दत्त और मां नरगिस की पुरानी तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, 'मां और पापा ने मिलकर एक ऐसा घर बनाया जो प्यार, हंसी और ज्ञान से भरा हुआ था। आज उनकी शादी की सालगिरह है। हर दिन उन्होंने सिखाया कि एक-दूसरे का ख्याल रखना, समझना, छोटी-छोटी बातों में साथ देना, पूरा सपोर्ट करना और साथ में सपने देखना है।'

विज्ञापन

प्रिया ने मां और पिता से सीखा साथ निभाना
प्रिया ने आगे लिखा, 'उनके रिश्ते से मैंने सीखा कि प्यार धैर्य, सम्मान और खुशी से बढ़ता है। एक अच्छा रिश्ता नरम भी होता है और मजबूत भी, व्यक्तिगत भी और बहुत दूर तक जाने वाला भी। उनका रिश्ता मेरे लिए जीवन जीने, प्यार करने और हर पल को खास बनाने का सबसे अच्छा उदाहरण है। मां-पापा को सालगिरह की ढेर सारी बधाई।'

कौन हैं प्रिया दत्त
प्रिया दत्त बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त की छोटी बहन हैं। वह अपने पिता सुनील दत्त के निधन के बाद पॉलिटिक्स में आईं और इंडियन नेशनल कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। सुनील दत्त खुद एक सीनियर कांग्रेस लीडर थे और उन्होंने मुंबई नॉर्थ वेस्ट लोकसभा सीट से मेंबर ऑफ पार्लियामेंट के तौर पर काम किया था।

सुनील दत्त और नरगिस
सुनील दत्त और नरगिस के बीच रिश्ता 1957 की फिल्म 'मदर इंडिया' के प्रोडक्शन के दौरान शुरू हुआ था। इस कपल ने 11 मार्च, 1958 को शादी की और उनके तीन बच्चे हुए, संजय दत्त, नम्रता दत्त और प्रिया दत्त

यह भी पढ़ें: Viral Video: भारती सिंह ने पैपराजी को फोटो खींचने से किया इनकार, अपने लुक्स को लेकर बोलीं- 'मेरी यह तस्वीर...'

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed