‘टटीरी’ गाने को लेकर सिंगर सोना महापात्रा ने बादशाह काे लताड़ा, बोलीं- यह बकवास बंद करो…
Sona Mohapatra Slam Singer Badshah: रैपर बादशाह को सिंगर सोना महापात्रा ने सोशल मीडिया पर खूब खरी-खोटी सुनाई है। वह बादशाह के नए गाने ‘टटीरी’ पर आपत्ति जता रही हैं। आखिर ऐसा क्या है इस गाने में? क्यों यह गाना विवाद में घिर गया है।
विस्तार
सिंगर बादशाह पिछले दिनों अपने नए सॉन्ग ट्रैक ‘टटीरी’ को लेकर सुर्खियों में रहे। गाने के बोल और कुछ सीन्स ऐसे थे, जो महिलाओं को अपमानित करते हैं। इसी गाने को लेकर सिंगर सोना महानात्रा ने रैपर बादशाह को सोशल मीडिया के जरिए लताड़ा है। जानिए, सोना महापात्रा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट में बादशाह के लिए क्या-क्या लिखा?
बादशाह की क्रिएटिविटी पर उठाए सवाल
सोना महापात्रा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट की, जिसमें लिखा था, ‘यह पहली बार नहीं है, जब हमने यह देखा है। एक आदमी अपनी मर्दानगी दिखा रहा है। औरतों को ऑब्जेक्टिफाई कर रहा है। खुद को एक अट्रैक्टिव हीरो के तौर पर प्रोजेक्ट कर रहा है, जबकि औरतें ऑब्जेक्ट हैं। गाने के बोल होते हैं, ‘'तू मुझ पर मरती है, मुझ पर जान छिड़कती है'। इस तरह की बातों से फालतू स्वैग की उड़ान भरी जाती है। यह क्रिएटिविटी नहीं है। यह पॉप कल्चर का सबसे आलसी रूप है।’
सोना आगे अपनी पोस्ट में लिखती हैं, ‘सिर्फ उदास चेहरे के साथ खुद को हरियाणा का बेटा कहना ठीक नहीं है। हरियाणा पहले से ही देश के सबसे खराब जेंडर रेश्यो से गुजर रहा है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा और ऑनर किलिंग से जूझ रहा है। आर्टिस्ट कल्पना को आकार देते हैं। आप औरतों से नफरत करने वाली सोच को चुनौती दे सकते थे।’
आखिर में सिंगर सोना ने लिखा, ‘बादशाह और कई लोग, बेहतर काम कर सकते हैं।’
सोना महापात्रा ने लोगों से की अपील
सिंगर सोना महापात्रा ने पोस्ट के साथ एक कैप्शन भी लिखा था। इसमें भी वह आम लोगों को सलाह दे रही हैं। सिंगर लिखती हैं, ‘अब प्रॉप्स के तौर पर यूनिफॉर्म में यंग लड़कियां रखी जा रही हैं। दिमाग और आत्मा को खराब करने वाली यह बकवास बंद करो। असली मर्द होते हैं, अच्छे और इज्ज़तदार। जो सामने आते हैं और आवाज उठाते हैं। चलो उन पुरुषों को हीरो बनाते हैं? चलो उन्हें वो बनाते हैं, जो हम चाहते हैं? इंडिया इससे बेहतर डिजर्व करता है।’
ये खबर भी पढ़ें: Haryana: बादशाह अब भी नहीं आता तो हम मानेंगे की उसकी सोच हरियाणा की बेटियों के लिए ठीक नहीं, रेनू भाटिया बोलीं
क्यों विवाद में आया था बादशाह का गाना?
बादशाह ने हाल ही में एक ट्रैक ‘टटीरी’ सॉन्ग लॉन्च किया। इसमें युवा लड़कियों को स्कूल ड्रेस में दिखाया गया था। साथ ही बोल काफी आपत्तिजनक थे। इसके बाद ही विवाद शुरू हुआ। बादशाह को महिला आयोग ने भी नोटिस भेजा। विवाद बढ़ता देख बादशाह ने सोशल मीडिया पर आकर माफी मांगी।
कमेंट
कमेंट X