सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   michael jackson biopic Michael Makers announced special screening for fans

Michael: माइकल जैक्सन की बायोपिक खोलेगी पॉपस्टार के जीवन के राज, मेकर्स ने फैंस के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Wed, 11 Mar 2026 01:37 PM IST
विज्ञापन
सार

 Michael Jackson Biopic Film Release: ग्लोबल पॉप सिंगर माइकल जैक्सन की जीवन पर आधारित फिल्म 'माइकल' की मेकर्स ने फैंस के लिए खास स्क्रीनिंग रखी है। अब दर्शक इसे रिलीज के दो दिन पहले भी देख सकते हैं। 
 

michael jackson biopic Michael Makers announced special screening for fans
जाफर जैक्सन, माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

 'किंग ऑफ पॉप' कहे जाने वाले माइकल जैक्सन की बॉयोपिक 'माइकल' जल्द रिलीज होने वाली है। मगर इसके पहले मेकर्स ने इसके सिनेमाघरों में रिलीज के पहले स्पेशल स्क्रीनिंग रखने का फैसला किया है। 
Trending Videos


कब होगी  'माइकल' स्पेशल स्क्रीनिंग
फिल्म 'माइकल' के मेकर्स ने उनके फैंस को एक खास तोहफा देते हुए फिल्म के विशेष शो की घोषणा की। इस शो को बुधवार 22 अप्रैल को एक दिन के लिए रिलीज किया जाएगा। सिनेमाघरों में रिलीज होने के दो दिन पहले रखे गए इस शो में दर्शक मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के जीवन के सफर को महज कुछ घंटों में देख सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

michael jackson biopic Michael Makers announced special screening for fans
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
क्या है खास 'माइकल' में ?
लॉयनगेट स्टूडियो के बैनर तले बनी इस फिल्म में दिवंगत पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के बचपन से लेकर जवानी तक के सफर को दिखाया जाएगा। इस फिल्म का दर्शकों को काफी वक्त से इंतजार था। माइकल के जन्म परिवार और फिर खुद को संगीत में खोजने के तरीकों के बारे में भी दर्शक काफी कुछ जान पाएंगें। फिल्म माइकल जैक्सन के स्टेज और निजी जीवन की कई परतें खोलने के साथ उनके संघर्ष को भी दिखाएंगी। इन सबके साथ फैंस के लिए यह अपने स्टार की लाइफ को पर्दे पर देखना एक अलग ही अनुभव होगा। 
माइकल के किरदार में खुद जैक्सन
फिल्म माइकल को एंटोनी फुक्वा ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में माइकल जैक्सन का मुख्य किरदार माइकल के भतीजे जाफर जैक्सन निभाते हुए नजर आएंगें। जाफर के लिए यह एक काफी बड़ा प्रोजेक्ट है। साथ ही परिवारिक रिश्तों की वजह से वह भावनात्मक रूप से भी इस फिल्म से जुड़े हुए हैं। 

michael jackson biopic Michael Makers announced special screening for fans
माइकल जैक्सन - फोटो : सोशल मीडिया
सिनेमाघरों में जल्द होगी रिलीज 
मशहूर पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के जीवन पर बनी यह फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में माइल्स टेलर और कोलमैन डोमिंगो के साथ निया लॉन्ग, जुलियानो वाल्डी, कीलिन ड्यूरेल जोन्स और लौरा हैरियर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएगें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed