फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   98th Oscars 2026 when and where to watch to full nominee list here’s all you need to know about Academy Awards

Oscars 2026: कब और कहां होगा ऑस्कर? भारत में कब देख सकेंगे? जानें 98वें ऑस्कर से जुड़ी हर खास जानकारी

Sun, 15 Mar 2026 06:25 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sun, 15 Mar 2026 06:25 PM IST
सार

When And Where To Watch Oscars 2026: ऑस्कर 2026 इस साल कई खास वजहों से चर्चा में है। आइए जानते हैं कब और कहां होंगे ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 और इस साल क्या होगा खास?

विज्ञापन
98th Oscars 2026 when and where to watch to full nominee list here’s all you need to know about Academy Awards
ऑस्कर अवॉर्ड्स 2026 - फोटो : एक्स

विस्तार

15 मार्च यानी रविवार को रात 8 बजे अमेरिका में ऑस्कर 2026 का आयोजन किया जाएगा। इस अवॉर्ड नाइट को भारतीय समयानुसार 16 मार्च की सुबह 4:30 बजे से लाइव देख सकते हैं। इस साल भारतीय दर्शकों के लिए यह कार्यक्रम खास है, क्योंकि एक बार फिर भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इसमें शामिल होने जा रही हैं। इस खबर में पढ़ें समारोह से जुड़ी हर जानकारी...

विज्ञापन

98th Oscars 2026 when and where to watch to full nominee list here’s all you need to know about Academy Awards
सोशल मीडिया - फोटो : सोशल मीडिया

कहां होगा अवॉर्ड शो?
98वां अकादमी अवॉर्ड समारोह 15 मार्च 2026 को हॉलीवुड के लॉस एंजेलिस स्थित मशहूर डॉल्बी थिएटर में आयोजित किया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी दुनियाभर की फिल्म इंडस्ट्री की नजरें इस प्रतिष्ठित अवॉर्ड समारोह पर टिकी हुई हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन में ‘सिनर्स’ का दबदबा, 16 कैटेगरी में नाम हासिल कर रचा इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन

98th Oscars 2026 when and where to watch to full nominee list here’s all you need to know about Academy Awards
कोनन ओ’ब्रायन - फोटो : सोशल मीडिया

कौन करेगा होस्ट? 
इस बार समारोह को मशहूर कॉमेडियन और टीवी होस्ट कोनन ओ’ब्रायन होस्ट करेंगे, जिनकी मौजूदगी से शो को चार-चांद लगने की उम्मीद है।

यह खबर भी पढ़ें: Oscar 2026: ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को ऑस्कर में मिले 13 नॉमिनेशन; लियोनार्डो का अभिनय ही नहीं, कहानी भी है खास

विज्ञापन

98th Oscars 2026 when and where to watch to full nominee list here’s all you need to know about Academy Awards
ऑस्कर 2026 नॉमिनेशन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होगी टाइमिंग? 
भारत में टाइम डिफरेंस की वजह से दर्शक इस समारोह को 16 मार्च की सुबह लगभग 4:30 बजे से देख सकेंगे। आप जियो हॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर सुबह 4:30 बजे से इसकी लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं।

भारत में स्टार मूवीज चैनल पर भी इसका सीधा प्रसारण किया जाएगा। अमेरिका में इसका प्रसारण एबीसी चैनल पर किया जाएगा, जबकि इसे हुलु (Hulu) पर लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा। दुनियाभर के एंटरटेनमेंट लवर इस अवॉर्ड शो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: Oscars: शुरू हुई ऑस्कर 2026 की तैयारियां, प्रियंका होंगी खास आकर्षण; 'सिनर्स' और 'वन बैटल..' के बीच कड़ी टक्कर

98th Oscars 2026 when and where to watch to full nominee list here’s all you need to know about Academy Awards
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम @priyankachopra

भारत से यह एक्ट्रेस होंगी शामिल
इंडियन फैंस के लिए इस बार का ऑस्कर और भी खास है क्योंकि ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा इस समारोह में प्रेजेंटर के तौर पर नजर आएंगी। वह मंच पर विजेताओं को अवॉर्ड देती दिखाई देंगी।

उनके साथ रॉबर्ट डाउनी जूनियर और ऐन हैथवे जैसे बड़े हॉलीवुड सितारे भी मंच पर नजर आएंगे, जिससे इस साल का शो और भी ग्लैमरस होने की उम्मीद है। 
 

इन फिल्मों पर सबकी नजरें 
नॉमिनेशन की बात करें तो इस बार फिल्म ‘सिनर्स’ सबसे आगे मानी जा रही है। इस फिल्म को करीब 16 नॉमिनेशन मिले हैं और यह कई बड़ी कैटेगरी में मजबूत दावेदार मानी जा रही है। इसके अलावा ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ को भी लगभग 13 नॉमिनेशन मिले हैं और यह भी अवॉर्ड रेस में काफी आगे बताई जा रही है।

यह खबर भी पढ़ें: ‘सिनर्स’ के रिकॉर्ड से लेकर प्रियंका चोपड़ा के प्रेजेंटर बनने तक, जानिए इस बार ऑस्कर में क्या कुछ होगा खास?

बेस्ट पिक्चर की रेस में कई बड़ी फिल्में 
वहीं ‘फ्रैंकेंस्टाइन’, ‘मार्टी सुप्रीम’, ‘सेंटीमेंटल वैल्यू’, ‘हैमनेट’, ‘बुगोनिया’, ‘एफ1’, ‘द सीक्रेट एजेंट’ और ‘ट्रैन ड्रीम्स’ जैसी फिल्में भी अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन के साथ चर्चा में बनी हुई हैं। खास तौर पर बेस्ट पिक्चर की रेस इस बार काफी दिलचस्प मानी जा रही है, क्योंकि कई बड़ी और चर्चित फिल्में इस कैटेगरी में शामिल हैं।

कुल मिलाकर इस साल ऑस्कर में बड़े बजट की फिल्मों के साथ-साथ अलग और दमदार कहानियों वाली फिल्मों का भी दबदबा देखने को मिल रहा है, जिससे अवॉर्ड्स की रेस और भी दिलचस्प हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed