सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Priyanka Chopra shares why she keeps daughter Malti Marie Jonas away from public eye

प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को पब्लिक से दूर रखने की वजह बताई, बोलीं- 'अजनबी ने स्कूल से घर तक पीछा...'

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 11 Mar 2026 10:20 AM IST
विज्ञापन
सार

Priyanka Chopra Daughter: प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में बताया कि वह अपनी बेटी के बारे में लोगों की जिज्ञासा को समझती हैं, लेकिन उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता अपनी बेटी मालती मैरी को सुरक्षित रखना है।

Priyanka Chopra shares why she keeps daughter Malti Marie Jonas away from public eye
प्रियंका और मालती - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

प्रियंका और निक जोनस ने 2018 में शादी की थी। 2022 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी मालती का जन्म हुआ। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस को सार्वजनिक जीवन से दूर रखना चाहती हैं। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में इस फैसले का कारण बताया। प्रियंका और उनके पति निक जोनस अपनी बेटी की पर्सनल लाइफ और सुरक्षा को बहुत महत्व देते हैं।

Trending Videos

क्यों मालती को पब्लिक से दूर रखती हैं प्रियंका
प्रियंका ने 'नॉट स्किनी बट नॉट फैट' पॉडकास्ट में बताया कि जैसे-जैसे मालती बड़ी हो रही है, वह उसे ज्यादा छिपाकर रखने की कोशिश कर रहे हैं। वह चाहती हैं कि मालती आम जीवन जी सके, बिना किसी डर के। वह नहीं चाहते कि लोग उसकी तस्वीरें या वीडियो बिना इजाजत के बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रियंका ने बताया एक किस्सा
इस दौरान प्रियंका ने एक घटना का जिक्र किया, जिसमें एक अजनबी व्यक्ति स्कूल से घर लौटते समय मालती का पीछा कर रहा था और उसका वीडियो बना रहा था। इसी वजह से जब भी मालती बाहर जाती हैं सुरक्षा गार्ड उनके साथ रहते हैं। प्रियंका कहती हैं कि उन्होंने खुद सार्वजनिक जीवन चुना है, लेकिन बेटी को यह फैसला खुद लेने का हक मिलना चाहिए। लोगों की एक्साइटमेंट अच्छी है, लेकिन सुरक्षा सबसे पहले आती है।

'वाराणसी' में नजर आएंगी प्रियंका
हाल ही में उनकी फिल्म 'द ब्लफ' रिलीज हुई, जो समुद्री डाकुओं पर आधारित एक्शन फिल्म है। अब प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। यह एक टाइम-ट्रैवल एडवेंचर फिल्म है। इसका बजट लगभग 1300 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। यह फिल्म अप्रैल 2027 में रिलीज होगी। इसके अलावा प्रियंका वेब सीरीज 'सिटाडेल' के दूसरे सीजन में भी नजर आएंगी।

यह भी पढ़ें: मां की पुण्यतिथि पर राजकुमार राव हुए भावुक, बताया उन्हें अपनी सबसे अच्छी दोस्त; लिखा- 'आपकी कमी हर रोज...
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed