सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Rihanna Upgrade Security After Shooting Attack At Her Residence

घर पर हुई फायरिंग के बाद सिंगर रिहाना ने उठाया बड़ा कदम, आरोपी महिला के बारे में सामने आई नई जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Tue, 10 Mar 2026 11:05 AM IST
विज्ञापन
सार

Singer Rihanna Home Firing Incident: हॉलीवुड सिंगर रिहाना के घर पर पिछले दिनों एक महिला ने फायरिंग की। बाद में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना के बाद रिहाना ने एक बड़ा कदम उठाया है।

Rihanna Upgrade Security After Shooting Attack At Her Residence
सिंगर रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम@badgalriri
विज्ञापन

विस्तार

महिला दिवस वाले दिन यानी 8 मार्च को सिंगर रिहाना के घर के बाहर एक महिला ने 10 गोलियां चलाई थीं। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार भी किया। अब इस महिला के बारे में नई जानकारी सामने आई है। साथ ही सिंगर रिहाना ने भी फायरिंग की घटना के बाद एक बड़ा कदम उठा लिया है। 

Trending Videos

रिहाना ने बढ़ाई अपनी सुरक्षा 
पेज सिक्स नाम के न्यूज पोर्टल के मुताबिक सिंगर रिहाना ने अपनी सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी बढ़ा दी है। एक फोटोशूट को भी उन्होंने आगे बढ़ा दिया है। ग्रैमी-विनिंग सिंगर रिहाना अपनी और परिवार की सुरक्षा को लेकर कोई लापरवाही नहीं बरतना चाहती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोपी महिला ने रिहाना को लेकर की थी फेसबुक पोस्ट 
इवान्ना ऑर्टिज नाम की महिला ने रिहाना के घर पर फायरिंग की थी। इस महिला को लेकर नई जानकारी भी सामने आई है। डेली मेल के मुताबिक फायरिंग से कुछ दिन पहले इवान्ना ऑर्टिज ने फेसबुक पर रिहाना के लिए गाली-गलौज वाला मैसेज पोस्ट किया था। अपनी एक फोटो शेयर करते हुए, उसने लिखा था- क्या तुम वहां हो? क्योंकि मैं इंतजार कर रही थी। तुम मुझसे सीधे कुछ कहो, ना कि चुपके से मेरे बारे में कुछ कहो।’ आगे भी इवान्ना ने कुछ पोस्ट सोशल मीडिया पर की, जिसे देखकर लगा कि वह रिहाना को लेकर कुछ प्लान कर रही थी।  

ये खबर भी पढ़ें: भारतीय फैंस को शकीरा का तोहफा, इंडिया टूर में जुड़ा एक और शो; जानिए किस शहर में होगा कॉन्सर्ट 

Rihanna Upgrade Security After Shooting Attack At Her Residence
रिहाना - फोटो : इंस्टाग्राम @badgalriri

रिहाना के बेबर्ली हिल्स वाले घर पर हुई थी फायरिंग
38 साल की सिंगर रिहाना अपने पार्टनर रैपर रॉकी और अपने तीन बच्चों के साथ बेवर्ली हिल्स वाले घर में रहती हैं। इसी घर पर 30 वर्षीय महिला इवान्ना ऑर्टिज ने 10 गोलियां चलाईं। गोलियां घर के गेट पर लगी थीं। घटना में कोई घायल नहीं हुआ। जबकि रिहाना के घर में परिवार वाले मौजूद थे। पुलिस ने बाद में इवान्ना को गिरफ्तार कर लिया था। 


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed