सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Ghostbusters and Charles in Charge hollywood actress Jennifer Runyon dies at 65

'घोस्टबस्टर्स' की अभिनेत्री जेनिफर रन्योन का हुआ निधन, 65 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 09 Mar 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
सार

Jennifer Runyon Dies: हॉलीवुड अभिनेत्री जेनिफर रन्योन का 65 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनके परिवार ने एक बयान में इसकी घोषणा की है।

Ghostbusters and Charles in Charge hollywood actress Jennifer Runyon dies at 65
जेनिफर रन्योन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

'घोस्टबस्टर्स' जैसी फिल्मों और टीवी सिटकॉम 'चार्ल्स इन चार्ज' में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली अभिनेत्री जेनिफर रन्योन का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। अभिनेत्री का निधन शुक्रवार, 6 मार्च को कैंसर से जूझने के बाद हुआ।

Trending Videos

कब हुआ जेनिफर रन्योन का निधन 
जेनिफर रन्योन का निधन शुक्रवार, 6 मार्च 2026 को कैंसर से जूझने के बाद हुआ। उनकी करीबी दोस्त और अभिनेत्री एरिन मर्फी ने फेसबुक पर एक भावुक पोस्ट में यह खबर साझा की। एरिन ने लिखा कि जेनिफर एक बहुत खास महिला थीं और कुछ लोगों से मिलते ही दोस्ती हो जाती है। वे उन्हें बहुत याद करेंगी और उनके परिवार और बच्चों के लिए संवेदना जताई।

View this post on Instagram

A post shared by Erin Murphy (@erinmurphybewitched)


विज्ञापन
विज्ञापन

जेनिफर रन्योन के बारे में
जेनिफर का जन्म 1 अप्रैल 1960 को शिकागो में हुआ था। उन्होंने 1980 के दशक में अभिनय शुरू किया। उनकी पहली बड़ी फिल्म 'टू ऑल अ गुड नाइट' थी। 1984 में वे 'घोस्टबस्टर्स' और 'अप द क्रीक' में नजर आईं। उसी साल उन्होंने 'चार्ल्स इन चार्ज' के पहले सीजन में ग्वेंडोलिन पियर्स का रोल किया। इसके अलावा जेनिफर 'ए वेरी ब्रैडी क्रिसमस' में सिंडी ब्रैडी बनीं, 'द इन क्राउड', '18 अगेन' जैसी फिल्मों में काम किया और 'क्वांटम लीप', 'मर्डर, शी रोट', 'बेवर्ली हिल्स, 90210' जैसे शो में अतिथि भूमिकाएं निभाईं। 1991 में उनकी शादी टॉड कॉर्मन से हुई, जो बास्केटबॉल कोच और फिल्ममेकर थे। उनके दो बच्चे हैं- बेटा वायट और बेटी बेली।

यह भी पढ़ें: सेलेना गोमेज ने पति बेनी ब्लैंको को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की शादी की तस्वीरें; लिखा- 'मैं दिल से प्यार...'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed