सेलेना गोमेज ने पति बेनी ब्लैंको को दी जन्मदिन की बधाई, शेयर की शादी की तस्वीरें; लिखा- 'मैं दिल से प्यार...'
Selena Gomez Husband Benny Blanco Birthday: बेनी ब्लैंको ने हाल ही में अपना 38वां जन्मदिन मनाया। इस खास मौके पर आज बेनी की पत्नी और सिंगर सेलेना ने एक पोस्ट शेयर कर अपना प्यार जताया है।
विस्तार
सेलेना गोमेज ने अपने पति बेनी ब्लैंको के जन्मदिन पर खास शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ अनदेखी शानदार तस्वीरें शेयर कीं, जिनमें उनकी शादी के पल और निजी जीवन की झलक दिखाई दी।
सेलेना का पोस्ट
सेलेना ने अपनी इस पोस्ट में शादी की कई रोमांटिक फोटोज शेयर कीं। इस पोस्ट के साथ सेलेना ने कैप्शन में पति बेनी ब्लैंको को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे प्यार। मैं तुम्हें पूरे दिल से प्यार करती हूं।' सेलेना का यह प्यार भरा पोस्ट उनके फैंस को बहुत पसंद आया। कुछ तस्वीरों में उनकी दोस्त टेलर स्विफ्ट भी नजर आईं।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: विजय देवरकोंडा के साथ अपनी प्रेम कहानी पढ़कर भावुक हुईं रश्मिका मंदाना, लिखा- 'मैं आभारी हूं...'
बेंजामिन जोसेफ लेविन, जिन्हें पेशेवर रूप से बेनी ब्लैंको के नाम से जाना जाता है, एक अमेरिकी रिकॉर्ड निर्माता हैं। उन्हें सॉन्ग राइटर्स हॉल ऑफ फेम द्वारा 2013 का हैल डेविड स्टारलाईट पुरस्कार मिला है। सेलिना मारी गोमेज एक अमेरिकी अभिनेत्री और गायिका है। सेलेना डिज्नी चैनल के एमी पुरस्कार विजेता टेलीविजन धारावाहिक 'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस' में एलेक्स रूसो की भूमिका के लिए जानी जाती है। सेलेना ने 'सिंड्रेला स्टोरी', 'विजार्ड ऑफ वेवर्ली प्लेस: द मूवी' और 'प्रिंसेस प्रोटेक्शन प्रोग्राम' जैसी मुख्य और टेलीविजन फिल्मों में भी अभिनय किया है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने जीवन से जुड़ी खास महिलाओं को किया सम्मान, शेयर की बचपन की तस्वीरें; लिखा- 'मेरी दुनिया...'
कमेंट
कमेंट X