सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Shakira adds third show in India tour after high demand know date and venue

भारतीय फैंस को शकीरा का तोहफा, इंडिया टूर में जुड़ा एक और शो; जानिए किस शहर में होगा कॉन्सर्ट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Sarijuddin Updated Mon, 09 Mar 2026 11:48 AM IST
विज्ञापन
सार

Shakira Show In Mumbai: सिंगर शकीरा ने भारत के अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है। इंडिया टूर के तहत वह दो शो करने वाली थीं। अब इसमें एक और शो जुड़ गया है।

Shakira adds third show in India tour after high demand know date and venue
शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम@shakira
विज्ञापन

विस्तार

पॉप क्वीन शकीरा ने अपने फैंस का उत्साह बढ़ा दिया है। अगले महीने भारत टूर पर आ रही हैं। सुपरस्टार ने मुंबई में अपने दूसरे शो का एलान करके फैंस को तोहफा दिया है।
Trending Videos


मुंबई में होगा दूसरा शो
शकीरा का मुंबई में दूसरा शो करने की बात तब सामने आई जब यूजर्स ने डिस्ट्रिक्ट ऐप पर एक और शो लिस्टेड देखा। शो के टिकटों की बिक्री अभी प्लेटफॉर्म पर शुरू नहीं हुई है। दूसरे शो के लिए टिकट बुकिंग कब शुरू होगी, इस बारे में कोई अपडेट नहीं है। यह कदम तब उठाया गया जब ऑर्गनाइजर ने टिकटों की ज्यादा डिमांड देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कब होगा दूसरा शो?
शकीरा ने अपने मुंबई स्टॉप में एक और डेट जोड़ ली है, नया शो 11 अप्रैल को महालक्ष्मी रेसकोर्स में शेड्यूल है। मुंबई में उनका पहला शो 10 अप्रैल को होगा। वह 15 अप्रैल को दिल्ली में भी परफॉर्म करेंगी।

Shakira adds third show in India tour after high demand know date and venue
शकीरा - फोटो : इंस्टाग्राम@shakira
शो के बारे में क्या बोलीं शकीरा?
भारत में शो के बारे में बात करते हुए शकीरा ने कहा, 'भारत में परफॉर्म करना हमेशा खास रहा है। मुंबई और दिल्ली के फैंस से दोबारा मिलने के लिए बहुत उत्साहित हूं।' 
उन्होंने यह भी बताया कि यह टूर सिर्फ म्यूजिक के लिए नहीं, बल्कि इसका उद्देश्य बच्चों को बेहतर पोषण उपलब्ध कराने के लिए लोगों को एकजुट करना है।

हर्ष मेहता के बाद नए एक्टर के साथ नजर आईं मलाइका अरोड़ा, डांस करते हुए वीडियो हुआ वायरल

‘फीडिंग इंडिया’ के तहत हो रहा कॉन्सर्ट
यह कॉन्सर्ट गैर-लाभकारी पहल ‘फीडिंग इंडिया’ के तहत आयोजित किया जा रहा है, जिसमें ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमेटो’ सहयोग कर रहा है। खास बात यह है कि फीडिंग इंडिया कॉन्सर्ट पहली बार एक से ज्यादा शहरों में हो रहा है। 

शकीरा के बारे में
बता दें कि शकीरा दुनिया की सबसे ज्यादा सुनी जाने वाली लैटिन महिला कलाकारों में से एक हैं। उनके 100 मिलियन से ज्यादा रिकॉर्ड्स बिक चुके हैं। उनके हिट गाने जैसे ‘हिप्स डोंट लाइ’, ‘वाका वाका’ और ‘व्हेनेवर व्हेरेवर’ आज भी दुनियाभर में बहुत मशहूर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed