सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Oscar Winning Screenwriter Jeremy Larner Dies At 88

जेरेमी लार्नर का निधन, ऑस्कर विजेता स्क्रीनराइटर ने 88 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 08 Mar 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार

Oscar Winning Screenwriter Jeremy Larner Passes Away: हॉलीवुड से दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज स्क्रीनराइट और ऑस्कर विजेता जेरेमी लार्नर का निधन हो गया है। 88 साल की उम्र में जेरेमी ने दुनिया को अलविदा कहा। 

Oscar Winning Screenwriter Jeremy Larner Dies At 88
जेरेमी लार्नर का निधन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

दिग्गज स्क्रीनराइट और ऑस्कर विजेता जेरेमी लार्नर के निधन की पुष्टि उनके बेटे ने की है। जेरेमी लार्नर ने कैलिफोर्निया के ऑकलैंड में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से परेशान थे। जानिए, किस कारण हुआ जेरेमी लार्नर का निधन? 

Trending Videos


इस बीमारी से ग्रस्त थे जेरेमी लार्नर 
जेरेमी लार्नर लंबे समय से पार्किंसंस और लिंफोमा जैसी बीमारियों से जूझ रहे थे। बेटे ने उनके निधन की जानकारी साझा की है। जेरेमी का निधन 24 फरवरी को हुआ था। जेरेमी के निधन पर हॉलीवुड सेलेब्स और दर्शक शोक जता रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्रकार से बने स्क्रीनराइटर 
1937 में न्यूयॉर्क में जन्मे जेरेमी लार्नर ने अपने करियर की शुरुआत एक पत्रकार के रूप में की थी। उन्हें असली पहचान 1972 की फिल्म ‘द कैंडिडेट’ से मिली, इसके लिए उन्हें बेस्ट स्क्रीनराइटर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला। जेरेमी को राजनीति की भी गहरी समझ थी। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार यूजीन मैकार्थी के लिए भाषण भी लिखे थे। उनके इसी अनुभव ने रॉबर्ट रेडफोर्ड स्टारर ‘द कैंडिडेट’ की कहानी को जीवंत बनाया। जेरेमी ने बिल ब्रैडली और पॉल न्यूमैन जैसी हस्तियों के लिए भी राइटिंग का काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed