सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Filmmaker Ram Gopal Varma says Dhurandhar The Revenge will rattle South cinema if earns 2 000 crore rupees

Dhurandhar 2: राम गोपाल वर्मा का दावा, 'धुरंधर द रिवेंज' की कमाई से साउथ सिनेमा हिल जाएगा; जानिए पूरी डिटेल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Wed, 11 Mar 2026 11:09 AM IST
विज्ञापन
सार

Ram Gopal Varma On Dhurandhar The Revenge Earnings: राम गोपाल वर्मा ने हाल ही में आदित्य धर की आगामी फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर एक बड़ा दावा किया है। जानिए राम गोपाल वर्मा ने 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर क्या बात कही है।

Filmmaker Ram Gopal Varma says Dhurandhar The Revenge will rattle South cinema if earns 2 000 crore rupees
राम गोपाल वर्मा और धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा पहले भी आदित्य धर और रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' का सपोर्ट करते आए हैं। हाल ही में उन्होंने 'धुरंधर 2' की कमाई को लेकर एक बड़ा दावा किया है। इस दावे के अनुसार, अगर फिल्म इतने करोड़ रुपये कमा लेती है, तो पूरा साउथ सिनेमा हिल जाएगा।

Trending Videos

राम गोपाल वर्मा का दावा
वैरायटी इंडिया के एक इंटरव्यू में राम गोपाल वर्मा ने बताया कि अगर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कमाई करती है, तो यह भारतीय सिनेमा में बड़ा बदलाव ला सकती है। राम गोपाल वर्मा ने कहा कि अगर यह फिल्म 1500 से 2000 करोड़ रुपये तक कमाती है, तो दक्षिण भारतीय फिल्मों का दबदबा खत्म हो सकता है। उन्होंने कहा, 'ऐसी कमाई होने पर साउथ की सभी बड़ी फिल्मों का बुरा हाल हो जाएगा।'

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है फिल्म की सफलता का राज
राम गोपाल वर्मा के मुताबिक, 'धुरंधर 2' की सफलता की वजह यह है कि दर्शक पहले ही किरदारों और कहानी से जुड़ चुके हैं। रणवीर सिंह, हमजा का किरदार निभा रहे हैं, जो एक भारतीय जासूस है और पाकिस्तान में काम करता है। राम गोपाल वर्मा ने बताया कि दोनों पार्ट की शूटिंग एक साथ हुई थी, इसलिए कहानी 'बाहुबली' जैसी लगातार चलती है। एक्शन भी बहुत जबरदस्त हैं।

कब रिलीज होगी 'धुरंधर 2'
'धुरंधर' पिछले साल दिसंबर में रिलीज हुई थी और इसने दुनिया भर में लगभग 1300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की थी। अब 'धुरंधर' का सीक्वल 'धुरंधर द रिवेंज' आ रहा है, जिससे दर्शकों को बहुत उम्मीद है। 'धुरंधर 2', 19 मार्च 2026 को रिलीज हो रही है। पहले यह यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से टकराने वाली थी, लेकिन 'टॉक्सिक' की रिलीज जून में हो गई है। अब इसकी टक्कर पवन कल्याण की फिल्म 'उस्ताद भगत सिंह' से होगी। 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन जैसे कलाकार हैं।

यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को पब्लिक से दूर रखने की वजह बताई, बोलीं- 'अजनबी ने स्कूल से घर तक पीछा...'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed