Gaurav-Kritika: शादी के बाद पहली बार सामने आए गौरव-कृतिका, शामिल हुए मलाइका-फरहान समेत कई सितारे
Kritika-Gaurav Kapur Wedding: अभिनेत्री कृतिका कामरा और टेलीविजन एंकर गौरव कपूर 11 मार्च को शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों पहली बार साथ नजर आए हैं। इनके वेडिंग फंक्शन में बॉलीवुड और क्रिकेट जगत से जुड़े कई सेलेब्स शामिल हुए।
विस्तार
टीवी सीरियल, फिल्म और वेब सीरीज में काम कर लोकप्रियता बटोर चुकीं एक्ट्रेस कृतिका कामरा आज बुधवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने गौरव कपूर के साथ 11 मार्च को शादी कर ली। करीबी लोगों और परिवार के बीच इस खूबसूरत जोड़ी ने रजिस्टर्ड मैरीज की। उनके वेडिंग रिसेप्शन में कई चर्चित सितारे भी पहुंचे हैं। शादी के बाद वह पहली बार मीडिया के सामने नजर आए हैं। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए हैं।
बेटी के साथ पहुंची सोहा अली खान
कृतिका और गौरव की शादी में चर्चित अभिनेत्री सोहा अली खान पहुंची हैं। ऑफ व्हाइट कलर की साड़ी में वे बेहद खूबसरत लग रही हैं। सोहा अपनी बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ वेडिंग फंक्शन में शामिल हुई हैं।
डिजाइनर कुर्ते में पहुंचे फरहान अख्तर
अभिनेता, निर्माता-निर्देशक फरहान अख्तर भी गौरव कपूर और कृतिका के वेडिंग फंक्शन में शामिल हुए हैं। उनके कुर्ते के डिजाइन पर लोगों की नजरें ठहर गई हैं। फरहान ऑफ व्हाइट कुर्ते में नजर आए, जिस पर एलीफेंट प्रिंट एकदम अलग लग रहा है। इसके अलावा कृतिका की बेस्ट फ्रेंड और चर्चित एक्ट्रेस अन्या सिंह भी वेडिंग फंक्शन में पहुंची हैं।
सागरिका और जहीर खान ने दिए पोज
कृतिका और गौरव की शादी के फंक्शन में अभिनेत्री और मॉडल सागरिका घाटगे भी अपने पति व क्रिकेटर जहीर खान के साथ पहुंची हैं। कपल ने पैपराजी को पोज दिए हैं।
परिवार के साथ पहुंचे युवराज सिंह और हेजल
इस वेडिंग फंक्शन में युवराज सिंह और हेजल कीच भी नजर आए। कपल ट्रेडिशनल लुक में सपरिवार कृतिका और गौरव की शादी में नजर आया है।
मलाइका अरोड़ा ने लगाए चार चांद
कृतिका और गौरव की शादी में मलाइका अरोड़ा खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। अक्सर अपने बोल्ड लुक को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली मलाइका ट्रेडिशनल लुक में दिखीं। अपने लुक से उन्होंने महफिल में मानो चार चांद लगा दिए।
अमृता भी पहुंचीं शादी में
एक्ट्रेस और मॉडल अमृता अरोड़ा भी कृतिका और गौरव की शादी में पहुंची हैं। वे अपने पति शकील के साथ नजर आईं। कपल ने पैपराजी को पोज दिए।
नेहा धूपिया और अंगद बेदी भी कृतिका-गौरव की शादी में शामिल हुए। दोनों एथनिक ड्रेस में नजर आए।
कृतिका-गौरव की शादी में अमृता अरोड़ा अपने पति शकील लडक के साथ पहुंची हैं। दोनों एथनिक ड्रेस में नजर आए। दोनों ने कैमरे के सामने पोज दिए।
पैपराजी को बांटी मिठाई
कृतिका और गौरव ने पैपराजी को उपहार के तौर पर मिठाई के डब्बे दिए।
सभी लोगों ने किया
कृतिका-गौरव की शादी में पहुंचे लगभग सभी मेहमानों ने खूब डांस किया। कृतिका और गौरव भी डांस करते नजर आए।
कमेंट
कमेंट X