सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   lara dutta expressed her feeling for daughter amid iran and israel war tentions

मिडिल ईस्ट के युद्ध के दौरान फंसी लारा ने बयां किया अपना दर्द, बोलीं- ‘शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो'

एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Fri, 13 Mar 2026 05:54 PM IST
विज्ञापन
सार

Lara Dutta Viral Video: मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध के दौरान लारा दत्ता दुबई में फंसी हुई थीं। वहां से उन्होंने फैंस के साथ एक वीडियो शेयर किया था। अब भारत वापस आने पर एक्ट्रेस ने युद्ध के दौरान हुए अनुभव साझा किए।

lara dutta expressed her feeling for daughter amid iran and israel war tentions
लारा दत्ता - फोटो : एक्स (ट्विटर)
विज्ञापन

विस्तार

ईरान-इस्राइल के बीच हो रहे युद्ध के दौरान कई सेलिब्रिटीज ने सोशल मीडिया पर अपनी अपडेट्स शेयर की थीं। इन वीडियोज और पोस्ट के जरिए सेलेब्स अपने फैंस को अपने सही सलामत होने की जानकारी भी दे रहे हैं। हाल ही में लारा दत्ता ने भी ऐसा वीडियो साझा किया। वीडियो में एक्ट्रेस ने अपनी बेटी के ऊपर पड़े इस युद्ध के प्रभाव पर भी बात की।
Trending Videos


एक्ट्रेस को लगा उनका आखिरी पोस्ट है 
एक बातचीत के दौरान लारा ने बताया कि वह दौर काफी बुरा था जब वह दुबई में थीं। इसका उनकी बेटी के ऊपर काफी विपरीत प्रभाव पड़ा। उन्होंने कहा 'मैं इस तरह के वीडियो कभी पोस्ट नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मगर ऐसा लगा कि मुझे इसे दुनिया को दिखाना चाहिए। क्योंकि आप ये नहीं जानते की दुनिया के उस तरफ क्या है? इससे भी ज्यादा मैंने यह सोचा कि शायद ये मेरा आखिरी वीडियो हो। मगर अब भारत वापस आने के बाद मैं काफी खुश हूं।' 

lara dutta expressed her feeling for daughter amid iran and israel war tentions
लारा दत्ता, महेश भूपति,सायरा - फोटो : एक्स (ट्विटर)
बेटी को हमेशा रहेगा ट्रॉमा
लारा ने बताया कि वह एक आर्मी फैमिली से आती हैं इसलिए उनके लिए यह सब नया नहीं था। जैसे ही पहला बम गिरा उन्होंने अपनी जरूरत का सारा सामान एक बैग में भर लिया। वाे इस कदर तैयार थे कि दुबई सरकार अगर घर खाली करने को कहती तो दोनों को बस अपना बैग उठाना था।
लारा ने कहा- 'बेटी सायरा के लिए यह बिल्कुल नया अनुभव था और इसका ट्रॉमा उन्हें हमेशा रहेगा। फिर भी उसने हिम्मत दिखाते हुए सीढ़ियों के नीचे अपने लिए एक छोटी सी जगह बना ली थी और वहां स्लीपिंग बैग, तकिए और अन्य जरूरी सामान रख लिया था।' 

lara dutta expressed her feeling for daughter amid iran and israel war tentions
लारा दत्ता - फोटो : एक्स (ट्विटर)
एक्ट्रेस ने बताया दुबई में क्या है खास?
लारा लगभग पिछले तीन साल से यूएई में रही हैं। एक्ट्रेस ने कहा, 'मेरी बेटी सायरा सात साल की उम्र से टेनिस खेलती है। उसके ट्रेनर यहां दुबई में हैं जिस वजह से हम यहां रहते हैं। हम उसके लिए ही दुबई शिफ्ट हुए ताकि वह बेहतरीन परफॉर्मेंस कोच से ट्रेनिंग ले सके।
जब युद्ध हुआ तब मैं और सायरा दुबई में अकेले थे। महेश (लारा के पति) काम के सिलसिले में बाहर गए थे। मगर ये बात अच्छी है कि यूएई सरकार सबको सुरक्षित रखने के लिए बहुत अच्छा काम कर रही है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed